Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय गृह शाह अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश आए, 1000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2022, रविवार, नामसाई (अरुणाचल)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को वह नामसाई जिला पहुँचे। यहाँ  उन्होंने 1000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अरुणाचल के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान उन्होंने राहुल गाँधी पर भी कई हमले किए।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता पूछते हैं कि 8 साल में क्या हुआ ? ये लोग आँखें बंद करके जाग रहे हैं। राहुल बाबा को अपना इटालियन चश्मा निकालना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पेमा खांडू द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखना चाहिए।

अरुणाचल प्रदेश के दो दिन के दौरे पर पहुँचे गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तिराप जिले में नरोत्तम नगर स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद इस साल सुलझ जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का प्रयास पूरे पूर्वोत्तर को उग्रवाद मुक्त बनाना है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से आठ साल में पूर्वोत्तर में नौ हजार उग्रवादियों ने सरेंडर किया है। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ कानून मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘असम और मेघालय के बीच लगभग 60 प्रतिशत अंतरराज्यीय सीमा विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझ गया है। मुझे यकीन है कि अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच विवाद भी 2023 से पहले सुलझ जाएगा। दोनों सरकार इस दिशा में काम कर रही हैं।’

‘पूर्वोत्तर में शांति और विकास को लेकर प्रतिबद्ध है सरकार’ : अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि केंद्र पूर्वोत्तर में शांति और विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘पूर्वोत्तर के युवा अब बंदूक और पेट्रोल बम लेकर नहीं चलते। उनके पास अब लैपटाप होता है और वे स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। यह विकास का मार्ग है, जिसकी परिकल्पना केंद्र ने क्षेत्र के लिए की है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!