Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका के बीच पुलिस, खुफिया विभाग की जंगलों में बसे खत्तों पर भी नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2023, मंगलवार, देहरादून। फरार वारिस पंजाब दे प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका के बीच पुलिस, खुफिया विभाग और वन विभाग की तराई के जंगलों में बसे खत्तों पर भी नजर है। खत्तों में कांबिंग कर फरार चल रहे अमृतपाल सिंह का पोस्टर वन गुर्जरों को दिखाकर बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

एक सप्ताह से अधिक समय से पंजाब पुलिस खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है। नेपाल से सटे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रास्ते विदेश भागने की आशंका के बीच जिला पुलिस भी चेकिंग कर रही है।

ऊधम सिंह नगर से लगे तराई के जंगलों में छिपकर भाग सकता है नेपाल

आशंका है कि वह उत्तर प्रदेश और ऊधम सिंह नगर से लगे तराई के जंगलों में छिपकर भाग सकता है। जिला पुलिस, खुफिया एजेंसियां और वन विभाग जसपुर से लेकर खटीमा-झनकइया तक के जंगलों में बसे खत्तों में काबिंग कर रही है। जिलेभर में पुलिस अलर्ट है।  नेपाल और उत्तर प्रदेश से सटे मार्गों, संपर्क मार्ग और चोर रास्तों पर पुलिस का पहरा है। जंगलों में भी खुफिया एजेंसियों की नजर है। अमृतपाल के संबंध में सूचना देने के लिए पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है।

अलर्ट मोड पर उत्तराखंड पुलिस

जी-20 सम्मेलन के बीच प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस की धमकी के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। प्रतिबंधित संगठन के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रामनगर में होने वाली जी-20 सम्मेलन को लेकर एक धमकी जारी की है। इसमें रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बता सम्मेलन में खालिस्तान का झंडा लगाने की बात कही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच एसटीएफ को सौंपी है। वहीं, आइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने भी जिला मुख्यालय में डेरा डाल दिया है।

इस दौरान उन्होंने विदेशी मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। आइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन की धमकी का मामला संज्ञान में है। पुलिस सतर्क है और धमकी की जांच एसटीएफ कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!