Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

ट्विटर पर भिड़ी अलका लाम्बा और शाजिया इल्मी, पढ़िए- पूरी खबर

अपने बड़बोलेपन की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली कांग्रेस नेता और चांदनी चौक विधासभा से पूर्व विधायक अलका लांबा एक बार फिर चर्चा में हैं। अलका लांबा ने 25 मई की रात ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बाबत अलका के खिलाफ लखनऊ के हजरत गंज थाने में एफआइआर भी दर्ज हुई।

इसकी सूचना पर कांग्रेस नेता अलका लांबा मंगलवार को ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ और हमलावर हो गईं और ‘हैशटैग भाजपा से सवाल करो’ से एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इस पर भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने अलका को ट्विटर पर ही नैतिकता का पाठ पढ़ाया और नारी होने का फायदा उठा पुरुषों के सम्मान की धज्जियां नहीं उड़ाने की भी नसीहत दे डाली।

ट्वीटर पर ट्रेंड करता रहा अलका लांबा हैशटैग

वहीं ट्विटर पर अरेस्ट अलका लांबा हैशटैग भी ट्रेंड करता रहा। अलका ने ट्वीट में कहा, एफआइआर होने के बाद मैंने फैसला लिया है कि मैं अपने कहे शब्दों को ना तो वापस लूंगी और ना ही उसके लिए किसी से कोई माफी मांगूंगी। मुझे जो भी सजा मिलेगी मैं उसे अपनी बेटियों के सम्मान में खुशी खुशी स्वीकार करूंगी।

वहीं, इस पर शाजिया इल्मी ने ट्वीट किया कि अपनी अभ्रद सोच को जो आपने पीएम नरेंद्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बारे में व्यक्त की है, उसे ‘बेटी के सम्मान’ जैसे अल्फाज का हिजाब ना पहनाएं। यह सुविधाजनक लैंगिक समानता के खोखले पाठ आपकी भद्दी मानसिकता दर्शाते हैं। नारी होने का फायदा उठाकर आप पुरुषों के सम्मान की धज्जियां नहीं उड़ा सकतीं।

यहां पर बता दें कि अपने बेबाक बयान और आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए चर्चा में रहने वालीं अलका लांबा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उनकी जमानत तक नहीं बची थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!