Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
मनोरंजन

लोगों की मदद कर असली हीरो बने अक्षय कुमार और सोनू सूद, सोशल मीडिया पर उठी भारत रत्न देने की मांग

सोशल मीडिया पर फैंस अपने दिल की बात खुलकर करते हैं। कई बार वह डिमांड कर बैठते हैं। रविवार को भारत रत्न ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। दरअसल, फैंस अभिनेता सोनू सूद और अक्षय कुमार के कार्यों को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग करने लगे। अक्षय की सराहना लोग सिर्फ कोविड-19 के दौरान पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का आर्थिक योगदान देने के लिए ही नहीं, बल्कि वर्ष 2019 में हुए पुलवामा अटैक में शहीद होने वाले परिवारों की मदद के साथ असम, चेन्नई में आई बाढ़ के दौरान की गई मदद के लिए भी कर रहे हैं।

वहीं, सोनू सूद के लिए भी भारत रत्न देने की मांग हो रही है। सोनू सूद की सराहना हजारों प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने, कोरोना वारियर्स के लिए अपना होटल रहने के लिए देने और पंजाब के डॉक्टर्स के लिए पीपीई किट दान करने के लिए कर रहे हैं। फैंस ने डिमांड किया है कि उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय और सोनू ने दिल से लोगों की मदद की है। वह भारत रत्न के हकदार हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि इन दोनों ही कलाकारों ने देश के प्रति अपना प्यार दिखाया है। दोनों ही अच्छे कलाकार के साथ अच्छे इंसान भी हैं।

आपको बता दें कि भारत रत्न ट्रेंड तब शुरू हुआ जब बिजनेसमैन और स्तंभकार सुहेल सेठ ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। इससे पहले कला के क्षेत्र से जुड़े भूपेन हजारिका (मरणोपरांत), लता मंगेशकर, रवि शंकर जैसे दिग्गजों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं, अगर अक्षय कुमार की बात करें, तो उन्हें साल 2009 में भारत सरकार पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। इसके अलावा उन्हें रुस्तम और पैडमेन के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। हालांकि, सोनू सूद को अभी तक कोई भी ऐसा सम्मान नहीं मिला है। लेकिन लगातार मदद करने की वजह से उनकी फैन  फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!