Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए शुरू हुई हवाई सेवा

डोईवाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘उड़ान’ योजना के तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच नियमित हवाई सेवा शुरू हो गई।

एयर हेरिटेज कंपनी के नौ सीटर विमान ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए वीरवार सुबह 9:30 बजे उड़ान भरी।  विमान में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत भी मौजूद थे। वह अल्मोड़ा जा रहे थे। पिथौरागढ़ से 12:20 बजे उड़ान भरकर विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 1:10 बजे 9 यात्रियों को लेकर पहुंचा। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हवाई सेवा शुरू होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। कहा कि सेवा के माध्यम से देहरादून से पिथौरागढ़ मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकता है।

इससे नेपाल व चीन सीमा से सटे लोगों को बहुत सुविधा होगी। प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इस हवाई सेवा में देहरादून-नैनीसैनी (पिथौरागढ़) के बीच न्यूनतम किराया 1570 रुपये होगा। वहीं पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच न्यूनतम किराया 1410 रुपये निर्धारित किया गया है। इस रूट पर हवाई सेवा के लिए एयर हेरिटेज से अनुबंध किया गया है। कंपनी यात्रियों की संख्या के अनुसार विमान का संचालन करेगी।

उन्होंने बताया कि अभी देहरादून-पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच एक ही विमान उड़ान भरेगा। लेकिन आने वाले समय में देहरादून-पिथौरागढ़ एवं पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच अलग-अलग विमान भी उड़ान भरने लगेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए रोजाना 9:30 बजे विमान उड़ान भरेगा। जिसके पिथौरागढ़ पहुंचने का समय 10:20 है। पिथौरागढ़ से पंतनगर के उड़ान भरने का समय 10:40 व पहुंचने का 11:10 है। पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान का समय 11:30 बजे व पहुंचने का 12:00 बजे है।

ये होगा हवाई सेवा का शेड्यूल

  • स्थान——-समय——-फ्लाइट संख्या——स्थान——समय——किराया
  • देहरादून——9.30—–4एच101——पिथौरागढ़——10.20——1570
  • पिथौरागढ——10.40——4एच102——पंतनगर——11.10—-1410
  • पंतनगर——11.30——4एच103——पिथौरागढ़——12.00—-1410
  • पिथौरागढ़—–12.20——4एच104——देहरादून——13.10—–1570

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!