Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज

102 निकायों में से 9 निकाय में नहीं होंगे चुनाव, जानिए वजह 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 02 मई 2024, देहरादून। राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच 102 निकायों में से नौ निकाय ऐसे हैं, जहां फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। इनमें दो निकायों की देरी तो पहले से चल रही है लेकिन चार निकायों में परिसीमन न होने की वजह से चुनाव लटक गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अब 93 निकायों में चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।

तीन निकाय ऐसे, जिनमें बर्फबारी क्षेत्र होने की वजह से निकाय चुनाव ही नहीं नहीं होंगे

राज्य के तीन निकाय ऐसे हैं, जहाँ हिमाच्छादित क्षेत्र होने की वजह से निकाय चुनाव ही नहीं होते। चमोली जिले में नगर पंचायत बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग जिले में नगर पंचायत केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में नगर पंचायत गंगोत्री में इस बार भी चुनाव नहीं होंगे। ये अलग बात है कि इन तीनों धामों में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। ये तीनों निकाय प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित होते हैं।

इन निकायों में परिसीमन का मामला

नगर निगम रुड़की और नगर पालिका परिषद बाजपुर में पूर्व में परिसीमन संबंधी विवाद, हाईकोर्ट के आदेश के बाद देरी से चुनाव हुआ था। अब अन्य निकायों के चुनाव के समय नगर निगम रुड़की का कार्यकाल बचा है। निर्वाचन आयोग का कहना है कि यहां कार्यकाल पूरा न होने से फिलहाल निकाय चुनाव नहीं हो सकते हैं। वहीं, नगर पालिका हर्बटपुर, नगर पालिका नरेंद्र नगर और नगर पंचायत कीर्तिनगर में भी अभी तक परिसीमन ही नहीं हो पाया है। लिहाजा, यहां भी निर्वाचन आयोग चुनाव नहीं कराएगा।

किस जिले में कितने हैं निकाय

जिला नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत
अल्मोड़ा000203
बागेश्वर000102
चमोली000406
चंपावत000301
देहरादून020401
हरिद्वार020309
नैनीताल010401
पौड़ी020203
पिथौरागढ़000500
रुद्रप्रयाग000104
टिहरी000506
ऊधमसिंह नगर020808
उत्तरकाशी000303
कुल094548

(इनमें से एक नगर निगम, चार नगर पालिका, चार नगर पंचायत में चुनाव नहीं होगा)

“नगर पंचायत बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री में हिमाच्छादित प्रदेश होने के नाते निकाय चुनाव नहीं होते। बाकी छ: निकायों में से रुड़की, बाजपुर का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ। बाकी में परिसीमन की रिपोर्ट आयोग को प्राप्त नहीं हुई है।” : चंद्रशेखर भट्ट, राज्य निर्वाचन आयुक्त

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!