Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सराहनीय पहल : कोरोना से पिता की मौत के बाद गंभीर आर्थिक संकट झेल रही छात्रा के सहयोग के लिए आए आगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2021, सोमवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना से पिता की असमय मौत के बाद गंभीर आर्थिक संकट झेल रही एक छात्रा के सहयोग के लिए आगे आए हैं। पूर्व सीएम ने छात्रा की फीस के भुगतान की जिम्मेदारी खुद ली है। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की छात्रा देवाश्री शर्मा के पिता की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। पिता की मृत्यु के पश्चात छात्रा के परिवार पर गंभीर वित्तीय संकट खड़ा हो गया। वित्तीय समस्या को देखते हुए छात्रा की फीस माफी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संज्ञान लिया। उन्होंने पहल करते हुए लिखा कि वीडियो देखकर मन बहुत दु:खी हुआ। देवाश्री बेटी, आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाओ, आपकी फीस के भुगतान जिम्मेदारी मेरी होगी। उन्होंने आगे लिखा कि मैं प्रदेश की प्रबुद्ध जनता से विनती करता हूं कि आप सभी कोरोना की मार झेल रहे परिवारों की आर्थिक मदद को आगे आएं। जितना संभव हो बन सके, अपने आसपास जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें। उनके दुख की घड़ी में मदद करना समाज और हम सभी की जिम्मेदारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!