Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

ममता के बाद अब यह नेता भी नहीं होंगे PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल, जानें वजह

आइजोल। PM Narendra Modi Oath Ceremony नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश का कार्यभार एक बार फिर से संभालने जा रहे है। आज नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य होने वाला है। इसमें शामिल होने के लिए 6000 महमानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल होंगे। साथ ही सांसदों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी न्यौता दिया गया है।

पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। ममता बनर्जी ने पहले ही समारोह का बहिष्कार कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राज्यसभा में कांग्रेस दल के नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई विपक्षी नेता इस समारोह में शिरकत करेंगे।

वहीं, अब खबरें है कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा इस समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि ज़ोरमथांगा, जो सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष भी हैं, शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि बिजी आधिकारिक शेड्यूल की वजह से वह इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के निजी सचिव, लालमांसंगा ने दी है। लालनमांगा ने कहा, ‘राज्य के सूचना और जनसंपर्क मंत्री लालरुतिमा, नवनिर्वाचित सांसद सी लालरोसांगा और दो बार के लोकसभा सदस्य वनलालजवामा मुख्यमंत्री की ओर से समारोह में शामिल होंगे।’

MNF बीजेपी के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) और NDA का घटक है। उन्होंने कहा कि मिजोरम के मुख्यमंत्री ने आधिकारिक व्यस्तताओं के चलते मुख्यमंत्रीम जोरमथांगा ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हो पाए।

ममता समेत कई मुख्यमंत्री नहीं होंगे शामिल
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!