Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
मनोरंजन

200 करोड़ के बाद भी Vicky Kaushal का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे

Kabir Singh Box Office Collection: 200 करोड़ के बाद भी Vicky Kaushal का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे Shahid Kapoor

Shahid Kapoor Vs Vicky Kaushal विक्की कौशल का एक रिकॉर्ड वो नहीं तोड़ सकेंगे। यह ऐसा रिकॉर्ड है जिसे सलमान ख़ान आमिर ख़ान और शाह रुख़ ख़ान भी नहीं तोड़ सके हैं।

नई दिल्ली,। Kabir Singh Box Office collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फ़िल्म ‘कबीर सिंह’ इस वक़्त बॉक्स ऑफ़िस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और रिलीज़ के 13 दिनों में फ़िल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। जानकर मान रहे हैं कि अगर यही रफ़्तार जारी रही तो कबीर सिंह विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फ़िल्म ‘उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक’ (Uri The Surgical Strike) के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है, जो 2019 की अब तक की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। जनवरी में रिलीज़ हुई ‘उरी’ ने लगभग 245 करोड़ का कलेक्शन किया था।

शाहिद कपूर भले ही उरी के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दें, मगर विक्की कौशल का एक रिकॉर्ड वो नहीं तोड़ सकेंगे। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे सलमान ख़ान, आमिर ख़ान और शाह रुख़ ख़ान के लिए भी तोड़ना असम्भव है। ₹200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले विक्की कौशल सबसे यंग एक्टर हैं। शाहिद को 38 साल की उम्र में 200 करोड़ क्लब में एंट्री मिली है, जबकि विक्की ने 30 साल की उम्र में ही यह कारनामा कर दिखाया था।

अभी तक यह रिकॉर्ड रणवीर सिंह के नाम था। पिछले साल आयी रणवीर की पद्मावत ने ₹300 करोड़ का कारोबार किया था और रणवीर को ₹200 और ₹300 करोड़ क्लबों में पहुंचाया था। उस वक़्त रणवीर की उम्र 32 साल थी। हालांकि ₹300 करोड़ में पहुंचने वाले रणवीर अभी भी सबसे कम उम्र एक्टर हैं।

  • अगर ₹200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले दूसरे एक्टर्स की बात करें तो बढ़ती उम्र के अनुसार लिस्ट इस प्रकार है-
  • रणबीर कपूर 2018 में संजू के साथ ₹200 और ₹300 करोड़ क्लब के सदस्य बने। संजू ने ₹341 करोड़ का कलेक्शन किया था। रणबीर की उम्र 35 साल थी। संयोग से इस फ़िल्म में रणबीर के जोड़ीदार विक्की ही थे, जिनके काम को ख़ूब सराहा गया।
  • रितिक रोशन ने ₹200 करोड़ क्लब के दर्शन पहली बार 2013 में किये थे। उनकी फ़िल्म कृष 3 ने ₹240 करोड़ जमा किये थे। उस वक़्त रितिक की उम्र 39 साल थी।
  • ₹200 करोड़ क्लब की शुरुआत आमिर ख़ान ने 2009 में 3 ईडिट्स से की थी, जिसने ₹202 करोड़ का कलेक्शन किया था। तब आमिर 43 साल के थे
  • अजय देवगन ने ₹200 करोड़ क्लब के दरवाज़े पर 2017 में दस्तक दी थी। उनकी फ़िल्म गोलमाल अगेन ने ₹205 करोड़ का कलेक्शन किया था। उस वक़्त 47 साल के थे
  • ₹200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली शाह रुख़ ख़ान की पहली फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस है, जो 2013 में आयी थी। इस फ़िल्म ने ₹226 करोड़ का कलेक्शन किया था। उस वक़्त शाह रुख़ 47 साल के थे।
  • सलमान ख़ान ने किक से ₹200 करोड़ क्लब में 2014 में एंट्री ली थी। इस फ़िल्म ने ₹233 करोड़ का कलेक्शन किया था। सलमान उस वक़्त 49 साल के थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!