Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पर्यावरणस्वास्थ

घर के अंदर शुद्ध हवा के लिए अपनायें ये तरीके, बेहतर सॉंस लेने में मिलेगी मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 नवम्बर 2023, देहरादून। दिवाली से पहले देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में जा रहा है।ऐसे में घर के अंदर भी सांस देने में दिक्कत हो रही है। इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।इससे बचने के लिए घर में हवा को शुद्ध करना जरूरी है।

5 ऐसे तरीके जिनसे घर के अंदर की वायु गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है :

इनडोर पौधे करेंगे मदद
पौधे घर के वातावरण को तरोताजा रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे घर के अंदर की हवा शुद्ध रहती है, जिससे आपको बेहतर सॉंस लेने में मदद मिलती है। वैज्ञानिक रूप से पौधे हवा से फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोइथेन जैसे हानिकारक विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करते हैं, जिससे आसपास की हवा ताजा रहती है। इसके लिए इंग्लिश आइवी, फिकस, बैंबू पाम, स्पाइडर प्लांट और स्नेक प्लांट जैसे अच्छे इनडोर पौधे लगाएं।

वेंटिलेशन है जरूरी
घर के अंदर सही वेंटिलेशन होना भी बहुत जरूरी है क्योंकि इससे हवा को इधर-उधर जाने का रास्ता मिलता है।इस प्रक्रिया के साथ घर के अंदर का प्रदूषण भी दूर हो जाता है और आपको ताजी हवा मिलती है। इसके लिए आप रसोई और वॉशरूम जैसी जगहों के पास एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हवा घूमती रहती है और उसकी गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

भाप लें
शुद्ध वायु के लिए कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपचार सदियों से होते आ रहे हैं, जो प्रभावी भी हैं। इन्हीं उपायों में भाप लेना भी शामिल है।भाप लेने से फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और श्वसन पथ को भी साफ किया जा सकता है। साथ ही यह वायुमार्ग को भी आराम पहुंचाता है। अतिरिक्त लाभ के लिए आप स्टीम कंटेनर में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें भी मिलाकर भाप ले सकते हैं।

एयर प्यूरीफायर
घर की हवा में मौजूद धूल को दूर करने के लिए आप एक एयर प्यूरीफायर भी खरीद सकते हैं। इसे घर के बीचों-बीच रखें। इससे आपके घर की हवा काफी साफ होने लगेगी। हालांकि अगर आप एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं तो अच्छे फिल्टर वाला खरीदें ताकि यह हानिकारक वायु कणों को अच्छे से हटा सके।एयर प्यूरिफायर धुआं, पालतू जानवर की रूसी और अतिरिक्त कार्बन डाइऑक्साइड सहित अन्य प्रदूषण को खत्म कर सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!