Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगत

एक्शन से भरपूर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का धमाकेदार टीजर आउट

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल हनी बनी में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज को हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है, जिसको दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में वरुण एक्शन में मोड में नजर आ रहे हैं. उनके किरदार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. एक्शन से भरपूर इस सीरीज के बाद वरुण धवन जल्द ही एक और नई एक्शन से भरपूर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में उन्होंने टीजर जारी किया है।

जी हां, सिटाडेल हनी बनी के बाद वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग नई फिल्म बेबी जॉन को लेकर बिजी हो चुकी हैं और उनकी रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पुलिस अवतार की एक झलक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसको देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. इस वीडियो में वरुण पहली बार पूरी तरह से एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरे जैसे कई आए होंगे, लेकिन मैं पहली बार आया हूं।

ये किरदार वरुण धवन के अब तक के निभाए गए सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है और फैंस को उनका नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है. इस टीजर से पहले भी फिल्म का एक टीजर जारी किया गया था. उसको भी काफी पसंद किया गया था, जिसे टेस्टर कट कहा गया था. ये टीजर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया था. टीजर देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक्शन और इमोशन का भरपूर तडक़ा देखने को मिलेगा. वरुण फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।

इसके साथ ही फिल्म में सिंगल पिता का किरदार भी निभाने वाले हैं. टीजर में उनके दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन सीन फैंस का ध्यान खींच रहे हैं. इस फिल्म में वरुण के साथ तमिल एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आने वाली हैं, जबकि जैकी श्रॉफ विलेन के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को कलीस ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म इसी साल क्रिसमस पर 25 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी. इसे जियो स्टूडियोज, ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से बनाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!