Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2020, सोमवार। उत्तराखंड में बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। इस बीच दुश्वारियों का दौर जारी है। चार धाम यात्रा मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित होने का क्रम बना हुआ है।

रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में क्रमश: केदारनाथ, बदरीनाथ व गंगोत्री हाईवे बंद हैं। वहीं, पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्गों पर भी आवाजाही नहीं हो पा रही है। केदारनाथ में मौसम साफ है। वहीं, गौरीकुंड हाईवे बांसवाड़ा व कुंड में चल रहा अवरुद्ध। चमोली में राष्ट्रीय राजमार्ग बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल में खुल गया है। नंदप्रयाग-घाट रूट भी खुल गया है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग फिलहाल पूर्ण रूप से खुला है। मंडल-चोपता व गोपेश्वर-हाफला रूट अभी भी बंद है। वहीं, टिहरी में ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग नागणी के पास मलबा आने से बंद है। शाम तक मार्ग खुलने की उम्मीद है। जिले में 6 लिंक रोड भी बंद है। वहीं, अभी हल्की बारिश जारी है।

आधी रात तक जागा दून 

शनिवार देर शाम भारी बारिश से देहरादून में लोग डरे-सहमे रहे। पांच घंटे तक चली बारिश से शहर में जलभराव हो गया। घरों में पानी घुस गया और कीमती सामान खराब हो गया। कई जगह चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ और बिजली के पोल भी धराशायी हो गए। आधे शहर में बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार पांच घंटों में शहर में 160 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सर्वाधिक बारिश शहर के करनपुर क्षेत्र में 172 मिमी रिकार्ड की गई, जबकि घंटाघर पर एक घंटे में 97 मिमी बारिश हुई। रिस्पना और बिंदाल नदी के साथ ही नालों में उफान आने से लोग देर रात तक जागते रहे। रातभर फायर ब्रिगेड और नगर निगम के वाहन शहर में इधर से उधर दौड़ते रहे। ऋषिकेश में सौंग नदी के उफान से रायवाला क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के किनारे बने अस्थायी तटबंधों को भी नुकसान पहुंचा है।

दून मेडिकल कॉलेज में भी पानी ही पानी

कोविड अस्पताल बनाए गए दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भी शनिवार रात मरीजों पर भारी गुजरी। अस्पताल के पास नाला चोक होने से पानी इमरजेंसी और वार्ड में घुस गया। हालत यह थी निचले तल में करीब तीन फीट पानी था। इस पर अस्प्ताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एनएस खत्री मौके पर पहुंचे और मरीजों को प्रथम तल पर शिफ्ट कराया। हालांकि सुबह तक हालात सामान्य हो गए थे।

प्रदेश में सौ से ज्यादा सड़कें बंद

सड़कों पर भूस्खलन की मार जारी है। चारधाम यात्रा मार्गों के साथ ही 100 से ज्यादा संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हैं। इनमें से 50 सड़कें गढ़वाल मंडल और 54 कुमाऊं मंडल में हैं।

कुमाऊं में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त

बारिश से कुमाऊं के पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा व बागेश्वर में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रामगंगा नदी का जलस्तर बढऩे से नाचनी में पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले को जोडऩे के लिए लगाई गई ट्रॉली डूब गई। थल में नदी किनारे बनाया गया विश्रामालय भी डूब गया। धारचूला में काली नदी चेतावनी रेखा के पार बह रही है। चम्पावत में मलबा आने से चम्पावत-टनकपुर हाईवे बंद हो गया है।  बागेश्वर में भूस्खलन से पोल गिर गए। इससे 236 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने बताया कि मरम्मत शुरू कर दी गई है। जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

सीएम का दौरा रद

लगातार बारिश के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पिथौरागढ़ दौरा रद करना पड़ा। मुख्यमंत्री को यहां आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करना था।  शनिवार को मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने चमोली जिले में स्थित प्रदेश की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में थे। रविवार को वह सीधे देहरादून लौट आए।

ताल में डूबने से दो किशोरियों की मौत 

बारिश के बीच पिथौरागढ़ के सिमली गांव की दो किशोरियों की बरसाती नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने ननिहाल आई थीं। शनिवार दोनों किशोरियां गांव की एक अन्य किशोरी के साथ पास के ताल में नहाने गईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों दलदल में फंस गई। साथ की किशोरी ने गांव में आकर घटना की सूचना दी तो कुछ युवक उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन तब तक वे डूब चुकीं थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!