Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

ठा० बाँके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर 2 की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2022, शनिवार, आगरा। वर्षों से ठा. बांकेबिहारी की मंगला आरती का साक्षी बनने की इच्छा भक्तों को मंदिर तक ले आई। लेकिन, भक्तों को पता भी न था कि वे आराध्य बांकेबिहारी के दरबार में खड़े हैं, वहां अगले पल किस हादसे से जूझेंगे इस बात की भनक तक न थी। भीड़ का दबाव था और उमस में घुटन महसूस जरूर हो रही थी कि अचानक एक भीड़ आई जो निकास द्वार की ओर बढ़ रहा था। आधा दर्जन लोग इस अफरा-तफरी में जमीन पर गिर गए और अन्य श्रद्धालु उन्हें रौंदते हुए निकास द्वार की ओर बढ़ते रहे। बीस मिनट के इस हालात ने दो लोगों की जान ले ली और करीब आधा दर्जन घायल व अन्य चुटैल हो गए।

भक्तों में मची अफरा-तफरी देख मंदिर में मौजूद एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ प्रांगण में पहुंचे और जमीन में गिरे श्रद्धालुओं को उठाने की कोशिश कर रहे थे। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में उपचार करवा रहीं देहरादून के थाना राजपुर जौहरी निवासी 30 वर्षीय शीतल सेन ने बताया, वह पहली बार मंगला आरती के दर्शन को पहुंची थीं। भीड़ के बीच जैसे ही मंगला आरती शुरू हुई और कुछ लोग गेट संख्या एक की ओर दौड़ने लगे।

इसी भगदड़ में वह इस कदर फंस गईं कि पैर जमीन पर न थे। वह कैसे गेट तक पहुंचीं, पता नहीं चला और गेट की चौखट से अटककर जमीन पर जा गिरीं। उन्होंने बताया कि करीब बीस मिनट तक लोग उनके ऊपर से निकलते रहे। भीड़ के बीच एक व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर उठाया और कुछ लोगों की मदद से मंदिर के बाहर एक दुकान में लिटा दिया। पुलिसकर्मी एंबुलेंस के जरिए अस्पताल तक ले गए।

रुक्मिणी विहार निवासी 62 वर्षीय सरोज के पति रामप्रकाश विश्वकर्मा की इस हादसे में मौत हो गई है। सरोज ने बताया, भीड़ के दबाव में वह जमीन पर गिर गईं, पति उनके साथ थे। वह भी भीड़ में बिछुड़ गए। पुलिसकर्मियों ने उसे जैसे-तैसे उठाया और अस्पताल पहुंचाया। इसी अस्पताल में हादसे में घायल कोलकाता निवासी रीना दासी का उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है आक्सीजन दी जा रही है। वह अपने साथियों संग दर्शन को गई थीं। लेकिन सभी साथी बिछुड़ गए। वृंदावन के पत्थरपुरा स्थित बड़ी सूरमा कुंज में इन दिनों ठहरी थी।

जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती 26 वर्षीय अनीता के पति नेत्रपाल ने बताया, मंगला आरती शुरू हुई थी,अचानक एक रेला निकास द्वार की ओर दौड़ा। इसी दौरान मची भगदड़ में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जमीन में जा गिरे। इनके ऊपर से लोग गुजरते रहे। काफी देर तक ये सिलसिला चलता रहा। जब पुलिस प्रांगण में पहुंची तो जमीन में गिरे लोगों को बड़ी मुश्किल से उठवाया और अस्पतालों में भिजवाया

हादसे में कानपुर के सूरज नगर निवासी 57 वर्षीय घनश्याम, दिल्ली के उत्तमनगर स्थित मोहन गार्डन निवासी राजकुमार, कोसीकलां बैठन निवासी 61 वर्षीय राजेंद्र भी घायल हुए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन अपने साथ ले गए। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!