Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतरुद्रप्रयाग

हिमालय स्वायत्त सहकारिता समिति द्वारा चिरबटिया में 26 मार्च को आयोजित की जा रही है पर्वतीय हॉफ मैराथन

26 मार्च को प्रातः 8 बजे से दौड़ का आयोजन किया जाएगा जिसमें 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा

हाफ मैराथन के सफल आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 मार्च 2023, रुद्रप्रयाग। चिरबटिया में 26 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के सफल आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने मैराथन के लिए स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल, युवा कल्याण व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने जल संस्थान को कार्यक्रम में पानी का टेंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य टीम को उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मैराथन के सफल आयोजन हेतु यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। इसके साथ ही पर्यटन विभाग को भी उनसे संबंधित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

बैठक में रिलायंस फाउंडेशन के टीम लीडर प्रकाश सिंह डसीला ने बताया कि पहल हिमालय स्वायत्त सहकारिता समिति द्वारा #पर्वतीय हॉफ मैराथन आयोजित की जा रही है जिसमें प्रशासन व रिलायंस फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है। मैराथन में 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों के लिए 21 किमी दौड़ निर्धारित की गई है। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष के बालक व बालिका वर्ग हेतु 10 किमी तथा 10 से 16 वर्ष के बालक व बालिकाओं हेतु 5 किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 से 45 वर्ष तक की महिलओं के लिए 3 किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष भी प्रतिभाग कर सकते हैं।

26 मार्च को प्रातः 8 बजे से दौड़ का आयोजन किया जाएगा जिसमें 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 किमी की दौड़ में प्रथम विजेता को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को क्रमशः 8 व 6 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह 10 किमी दौड़ में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान वाले को क्रमशः 4, 3 व 2 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। 5 किमी की दौड़ में प्रतिभाग करने वाले पहले, दूसरे व तीसरे विजेता को क्रमशः एक हजार पांच सौ, एक हजार दो सौ व तीसरे को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 किमी की दौड़ में प्रथम विजेता को दो हजार, द्वितीय को एक हजार पांच सौ तथा तृतीय को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही दौड़ पूरी करने वाली सभी महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही रस्साकसी में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक टीम में 10-10 सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि रस्साकसी हेतु अभी तक 12 टीमों द्वारा पंजीकरण कराया गया है।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, सहायक अभियंता लोनिवि अजय थपलियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!