Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

बाड़मेर जनपद के गुड़ामालानी इलाके में भीषण सड़क हादसा

ट्रक-बोलेरो की भीषण भिड़त, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2022, मंगलवार, जोधपुर। जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके में जालोर बाड़मेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें की आठ लोगों को मौत हो गयी है। सभी लोग सांचोर के निवासी बताए गए हैं जो विवाह समारोह से आ रहे थे, तभी ट्रक और एसयूवी गाड़ी के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी जिससे मौके पर हीं 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक कि हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है।

देखते ही देखते परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई जहां एक्सयूवी बोलेरो व ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है की ट्रक बालोतरा से कपड़े की गाठें भर अमदाबाद जा रहा था , वही तीन गाड़ियां सेड़िया से कांधी की ढाणी शादी प्रोग्राम में निकली थी। दूल्हा दुल्हन की गाड़ी आगे थी, वह घर पहुंच गए थे।

एक्सयूवी गाड़ी पीछे थी और उनके साथ एक गाड़ी उनके पीछे चल रही थी इसी दौरान ट्रक और एसयूवी गाड़ी के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। घटना गुडामालानी से महज 5 किलोमीटर रामजी का गोल की तरफ बांटा फांटा की है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।108 एंबुलेंस की सहायता से शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुडामालानी लाया गया।

इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वही तीन घायलों को सांचौर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की और मौतों की। एक गंभीर घायल है उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गाड़ियों का जाम लग गया, जिसे गुड़ामालानी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया, इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हों गया , जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

8 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार एक्सयूवी व टक के बीच बांटाफांटा के पास भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें पूनमाराम पुत्र धीमा राम व उनके पुत्र मनीष पुत्र पूनमाराम निवासी खारा, प्रिंस पुत्र मांगीलाल निवासी सेड़िया, भागीरथ पुत्र पोखरा राम निवासी जुंजाणी ,भीनमाल व मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्रकाश पुत्र पेमा राम निवासी गोलिया गरवा को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही बुधराम पुत्र कानाराम हेड कांस्टेबल करड़ा व मांगीलाल पुत्र नेनाराम निवासी सेड़िया व प्रकाश पुत्र हरजीराम निवासी खारा को सांचौर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधराम पुत्र कानाराम हेड कांस्टेबल करड़ा व मांगीलाल पुत्र नेनाराम निवासी सेड़िया की मृत्यु हो गई वही प्रकाश पुत्र हरजी राम का इलाज चल रहा है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!