Breaking News :
>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखण्ड

भीड़भरे बाजार में फूल भंडार के गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी

देहरादून: भीड़भाड़ वाले मच्छी बाजार स्थित लाल फूल भंडार के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। उस समय तक गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। रिहायशी इलाका होने के कारण आग लगने पर आसपास हड़कंप मचा रहा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मच्छी बाजार में संजय आनंद पुत्र रामलाल आनंद की लाल फूल भंडार नाम की दुकान है। दुकान के ऊपर गोदाम बनाया था। जिसमें रेडीमेड फाइवर व प्लास्टिक के फूल व सजावट का सामान भरा हुआ था।

अचानक गोदाम से धुआं उठने लगा। इससे पहले की दुकान स्वामी और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, गोदाम से आग की लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड को दी।

सूचना पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस जगह आग लगी उसके आसपास घनी आबादी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संदीप राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना प्रतीक हो रहा है। कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!