Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

अमरनाथ यात्रा में धर्म के नाम पर नफरत का जहर घोलने का रचा जा रहा है षड्यंत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, जम्मू् कश्मीर में आतंक की कमर टूटते देख पाकिस्तान अब जम्मू संभाग में आतंक का बड़ा ‘खेल खेलने’ की तैयारियों में है। दरअसल अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू संभाग में धर्म के नाम पर नफरत का जहर घोलने का षड्यंत्र रचा गया है ताकि यदि हिंसक भड़के तो यात्रा संचालन में बाधा आए। वहीं पांच दिन पहले नफरतभरी बयानबाजी करेन पर भद्रवाह और किश्तवाड़ में कर्फ्यू जारी है। दोनों जगहों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अफवाहें तेजी से फैलाई जा रही हैं।

जम्मू पुलिस ने कुछ दिनों में कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा था। इनमें से कुछ के मोबाइल फोन की जांच करने पर पता चला कि इंटरनेट मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर की तरफ से उन्हें जम्मू में धर्म के नाम पर दंगे करवाने के फरमान जारी किए थे। इस काम के एवज में मोटी रकम देने का लालच भी किया। इसके साथ ही, पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं की तरफ से ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को निर्देश दिया है कि वे हिंसा भड़काने में मदद करें। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में हो रहे प्रदर्शनों को भी पुलिस पाकिस्तान की इस षड्यंत्र से जोड़कर देख रही है।

सेवानिवृत्त डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस सुनील कुमार का कहना है कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में किसी भी सूरत में शांति देखना नहीं चाहता है। कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई तो पाकिस्तान ने टारगेट र्किंलग शुरू करवा दी। सुरक्षाबलों ने अब उसे भी नाकाम बना दिया है। अब पाकिस्तान की नजर अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की है। हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!