Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चमोली में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरा बोलेरो वाहन, 2 की मौत, 3 घायल

ऋषिकेश में व्यासी के पास ट्रक खाई में गिरा, 2 लोगों के घायल होने की खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2022, गुरुवार, गोपेश्वर। उत्तराखण्ड के चमोली जनपद के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर रविवार देर रात एक हादसा हो गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 घायल अस्‍पताल में भर्ती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई। जहाँ रविवार रात को एक बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।

थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली को सूचना मिली कि बटलेश्वर मन्दिर, रोली-ग्वाड़ (घिघंराड रोड) के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो बोलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-8055 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया था। जिसमें पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और एक की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। तीन घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।

हादसे में रोहित पुत्र पान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी-नेल कुड़ाव थाना चमोली की घटना स्‍थल पर और संतोष पुत्र विजय सिंह निवासी शैल कुडाव की श्रीनगर बेस चिकित्सालय ले जाते वक्त कर्णप्रयाग में मौत हो गई। दुर्घटना में मुकेश, मनोज और अन्‍य सवार घायल है।

ऋषिकेश में व्यासी के पास ट्रक खाई में गिरा, 2 लोगों के घायल होने की खबर

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात व्यासी के पास एक ट्रक खाई में गिर गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल चालक और परिचालक को खाई से बाहर निकाला और चिकित्सालय पहुंचाया।

रविवार की देर रात पुलिस चौकी व्यासी ने एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि चौकी से 200 मीटर आगे एक ट्रक खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट व्यासी से रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि व्यासी से तीन किलोमीटर आगे घटनास्थल पर पहुंचकर चौकी पुलिस के साथ एसडीआरएफ टीम ने देखा कि एक ट्रक सड़क से 10 मीटर नीचे गिरा था। जिसमें चालक और परिचालक सवार थे।

यह दोनों ऋषिकेश से चमोली के लिए सीमेंट ले जा रहे थे, परन्तु रास्ते में ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया था। एसडीआरएफ टीम ने घायल दीपक कुमार और सुनील सिंह दोनों निवासी नागनाथ पोखरी थाना पोखरी जिला रुद्रप्रयाग को तुरन्त रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!