Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार लगाकर कुमाऊँ मण्डल के फरियादियों की सुनी जनसमस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2022, शनिवार, हल्द्वानी। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊँ मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जनसमस्यायें सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा अवैध कब्जा, राजस्व, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेयजल भूमि, अतिक्रमण,आदि से सम्बन्धित 69 शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर व दूरभाष से वार्ता कर समस्याओं को निस्तारित किया।

जनता दरबार मे मण्डलायुक्त ने कहा कि आगामी समय मे पेयजल की किल्लत से बचाव हेतु हम सभी को जल संरक्षण व भूमिगत जल को रिचार्ज करने के लिए प्रयास करना होगा। देश के नागरिक होने के नाते हम सबका कर्तव्य है की प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करे। इसके साथ ही सभी लोगों को स्थानीय निकायों के डोर टू डोर कूड़ा अभियान का हिस्सा बनकर कूड़े को स्वच्छक कर्मी को ही कूड़ा देने को कहा जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहे।

चन्द्र प्रकाश निवासी भगवानपुर, हल्द्वानी ने बताया कि भगवानपुर के ओमविहार व प्रेमविहार में पानी की समस्या है। जलसंस्थान द्वारा सप्ताह में 03 बार टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र में पानी के स्त्रोत में पानी की कमी के कारण भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। इस सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने विभाग को पेयजल समस्या के निस्तारण हेतु गहन अध्ययन व निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए।

फरियादी संजय कुमार निवासी हल्द्वानी ने बताया कि वे अपना व्यवसाय करना चाहते हैं, जिस सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने उन्हें अपना प्रोजेक्ट तैयार कर जिला उद्योग केंद्र में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत आवेदन करने, मानसिक रूप से दिव्यांग बचीराम के आधार कार्ड व पेंशन हेतु उपजिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक कार्यवाही करने, गौलापार निवासी नारायण सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ देने की समस्या रखी।
वुसन्धरा इनक्लेव जय सिह निवासियों ने बताया कि वहाँ पर 10 परिवार निवास करते हैं उन्होने बताया कि हमारे क्षेत्र में 150 मीटर कच्ची सड़क है जो काफी समय से नहीं बन पायी है, जिससे लोगों को आने-आने मे परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने लोनिवि को जाँच कर शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!