Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

टिहरी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं पौड़ी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने अपना अपना नामांकन किया

टिहरी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं पौड़ी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने अपना अपना नामांकन किया

देहरादून। शुक्रवार, २२ मार्च को टिहरी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं पौड़ी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने अपना अपना नामांकन किया। पौड़ी लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व में उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री, वर्तमान राष्ट्रीय सचिव  तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी कलक्ट्रेट में अपार जनसमर्थन के साथ नामांकन किया । इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री  धन सिंह रावत, वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, यमकेश्वर विधायक श्रीमती रितु खंडूरी भूषण, लैंसडाउन विधायक  दिलीप रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, थराली विधायक मुन्नी देवी साह एवं लोक सभा पौड़ी के सभी विधायक गण एवं भारतीय जनता पार्टी के श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति में रामलीला मैदान से सभी कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र फूंका ।
टिहरी लोकसभा संसदीय सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन व नामांकन किया । आज टिहरी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद  माला राज्य लक्ष्मी शाह  की ऐतिहासिक नामांकन रैली मे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेन्द्र सिंह रावत, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विद्यायक हरबंश कपूर, विद्यायक गणेश जोशी एवं भारतीय जनता पार्टी के श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।                                  भाजपा ने पाँचों लोक सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतर दिए हैं। टिहरी लोक सभा सीट से – माला राजलक्ष्मी शाह, हरिद्वार लोक सभा सीट से – डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पौड़ी लोक सभा सीट से – तीरथ सिंह रावत, नैनीताल लोक सभा सीट से – अजय भट्ट, अल्मोड़ा लोक सभा सीट से – अजय टम्टा। वही कांग्रेस ने टिहरी लोक सभा सीट से – प्रीतम सिंह चौहान, नैनीताल लोक सभा सीट से – हरीश रावत, अल्मोड़ा लोक सभा सीट से –  प्रदीप टम्टा एवं पौड़ी लोक सभा सीट से – मनीष खंडूड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है तथा हरिद्वार लोक सभा सीट पर अभी तक प्रत्याशी नहीं उतारा है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!