Breaking News :
>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

त्यूणी के पास बानपुर में आल्टो गिरी खाई में, 5 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, विकासनगर। गुरुवार सुबह सीमांत त्यूणी तहसील से सटे उत्तराखंड व हिमाचल बार्डर पर स्थित पंद्राणू से देवघार खत बानपुर गांव जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है। जिसे हायर सेंटर रोहडू हिमाचल रेफर किया गया है।

सूचना के तुरंत बाद प्रभारी तहसीलदार त्यूणी जितेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष संदीप पंवार व राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश चंद जिनाटा मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन ने हादसे के शिकार हुए मृतकों की पहचान संजय (50 वर्ष) पुत्र शंकर निवासी ग्राम बानपुर तहसील त्यूणी देहरादून, बबली देवी (45 वर्ष) पत्नी संजय, निखिल (14 वर्ष) पुत्र संजय, जगदीश (29 वर्ष) पुत्र दुलाराम सभी निवासीगण बानपुर-त्यूणी और अमित (28 वर्ष) पुत्र किशोरी नाथ निवासी नंदला चिडगांव हिमाचल के रूप में हुई है। जबकि गंभीर घायल किशोरी आंचल पुत्री संजय निवासी बानपुर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कार हादसे में पति-पत्नी, पुत्र, भतीजा व साले की मौत हो गई। घटना से बानपुर गांव में मातम छा गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाए। बताया जा रहा है दंपती समेत परिवार के अन्य लोग भतीजे की नई अल्टो कार से बानपुर गांव के पास सेब के बगीचे में घास काटने जा रहे थे। दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने से आसपास क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हुए। रिश्तेदार समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर सुनकर सभी की आंखें भर आई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!