Breaking News :
>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्र सरकार ‘पीएम केयर्स फंड’ से खरीदेगी एक लाख ‘ऑक्सीजन कंसंट्रेटर’

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ मई २०२१, बुधवार, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सरकार बड़ी मुस्तैदी से प्रबंध में लगी है। सरकार 5 देशों से 5,805 टन ऑक्सीजन आयात करने जा रही है। इसमें से 3,440 टन यूएई से, 1,505 टन कुवैत से, 600 टन फ्रांस से, 200टन सिंगापुर से और 60 टन बहरीन से आयात की जाएगी। इसके साथ पीएम केयर्स फंड से सरकार एक लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने जा रही है।

गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल ने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चत करने के लिए सरकार 1,619 ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रही है। आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने आर्गन और नाइट्रोजन ढोने वाले 408 टैंकर को ऑक्सीजन टैंकर में बदल दिया है। अब तक 101 टैंकर आयात किए गए हैं, जबकि 150 और टैंकर आने वाले हैं। इसके साथ ही देश भर में टैंकर पहुंचाने के लिए 500 चालकों को प्रशिक्षण दिया गया है।

भारतीय नौसेना के दो पोत मंगलवार को कुवैत से आक्सीजन लेकर कर्नाटक के न्यू मंगलुरु पोर्ट पर पहुंच गए। नौसेना ने बताया कि समुद्र सेतु द्वितीय अभियान के तहत दो पोत आइएनएस तबर और आइएनएस कोच्चि कुवैत से 100 टन ऑक्सीजन और 1,200 सिलेंडर लेकर भारत पहुंच गए।

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि विदेशी मदद के रूप में मिली सामग्री से मंगलवार को 9,200 कंसंट्रेटर, 5,243 ऑक्सीजन सिलेंडर और 19 ऑक्सीजन प्लांट राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए। मंगलवार को जो सामग्री मिली वह ज्यादातर यूएई, इजरायल, अमेरिका और नीदरलैंड्स से आई है।
  • संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) से पांच लाख फेवीपिरावर की गोलियां मंगलवार को भारत पहुंचीं।
  • मिश्र ने 30 टन मेडिकल सप्लाई भेजी है। इसमें 300 ऑक्सीजन सिलेंडर, 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रेमडेसिविर के आठ हजार वायल शामिल हैं।
  • दवा बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने भारत को मानवीय आधार पर 2.5 लाख डालर (1.8 करोड़ रुपये) की मदद करने का एलान किया है।
  • सस्टेनेबेल एन्वायरन्मेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसायटी (सीड्स) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 1,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दो हजार पल्स ऑक्सीमीटर और 20 ऑक्सीजन जनरेटर देने की घोषणा की है। इसके अलावा फेस मास्क, पीपीई किट, 300 बेड और अन्य सामग्री देने की बात भी कही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!