Breaking News :
>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में विधायक हॉस्टल के बाहर किया प्रदर्शन

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की महानगर इकाई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में रेसकोर्स स्थित विधायक हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधायकों के नाम पत्र भी भेजा। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के न्यूनतम मानदेय को बढ़ाकर 18 हजार रुपये कराने के लिए विधायक भी सरकार पर दबाव बनाएं।

महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि न्यूनतम मानदेय बढ़ाने समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कई दिन से आंदोलन/बेमियादी अनशन कर रही हैं। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास बीएलओ, जनगणना, पशु गणना, आर्थिक गणना, राशनकार्ड सत्यापन, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। लेकिन उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय पदोन्नति का लाभ देने, दीपावली बोनस व विभागीय बैठकों में प्रतिभाग करने के लिए यात्र भत्ता दिए जाने की मांग भी उन्होंने की है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष विजय कुमार बौड़ाई, डीके पाल, राजेंद्र बिष्ट, आशीष नौटियाल, समीर गौड़, अशोक नेगी, उत्तम रावत शामिल रहे।

अनशनकारी अंजू को जबरन अस्पताल पहुंचाया

मानदेय वृद्धि को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मंगलवार को पुलिस से फिर नोकझोंक हो गई। पुलिस ने अनशनकारी अंजू चंद को जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया।

दोपहर करीब एक बजे परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर पुलिस वाहन लेकर पहुंची। पुलिस बल ने अनशन पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धर्मपुर निवासी अंजू चंद का स्वास्थ्य खराब होने के चलते जबरन अस्पताल पहुंचाया। इस पर कई कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पड़ीं। इसके बाद थत्यूड़ ब्लॉक से राजबाला और पौड़ी से विजया देवी बेमियादी अनशन पर बैठीं।

वहीं, मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने आरोप लगाया कि महिला सम्मान और सुरक्षा को तरजीह देने वाली प्रदेश सरकार आज महिलाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संवैधानिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही हैैं। लेकिन, सरकार के इशारों पर अनशन पर बैठी महिला कार्यकर्ताओं को जबरन उठाया जा रहा है। उनके साथ धक्का-मुक्की की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह अपना आंदोलन और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत, महामंत्री सुमति थपलियाल, प्रतिभा शर्मा, विजय लक्ष्मी नौटियाल, मीना रावत, बीना जोशी, आशा थपलियाल, विमला गैरोला, बसंती रावत, राजश्री सुमित्रा, अबला चौहान, पिंकी, ममता रतूड़ी आदि शामिल रहीं।

रूलक ने दिया समर्थन 

रूलक लिटिगेशन एंड एनटाइटलमेंट केंद्र ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया है। संगठन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग जायज है, क्योंकि भारतीय संविधान भी समान काम के लिए समान वेतन की बात कहता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!