Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
धार्मिकमनोरंजन

तृणमूल कांग्रेस की सासंद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने कुछ अलग अंदाज में मनाया करवा-चौथ

आकाश ज्ञान वाटिका। पूरे देश में गुरुवार को करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और रात में चांद देखकर व्रत खोला। इस खास दिन को केवल आम महिलाओं ने ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियों ने पूरे मन से मनाया। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक तमाम अभिनेत्रियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें एक्ट्रेस सजी-धजी नजर आ रही हैं। लेकिन इन सबके बीच लोगों को बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां की तस्वीरों का इंतजार था। फैंस के मन में ये सवाल था कि निखिल जैन से शादी होने के बाद सभी हिंदू त्यौहार मनाने वालीं नुसरत जहां क्या करवाचौथ भी मनाएंगी?

नुसरत ने अपने फैंस के सवाल का जवाब अपनी तस्वीरों से दिया है। एक्ट्रेस ने करवाचौथ पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर व्रत खोलते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो निखिल जैन की आरती उतारती नज़र आर ही हैं। एक तस्वीर में नुसरत ने हाथ में छलनी ले रखी है जिससे वो  पति निखिल जैन का चेहरा देख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में निखिल पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते दिख रहे हैं। नुसरत पूरे रीति रिवाज़ के साथ करवाचौथ का व्रत खोलती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है।

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की सासंद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां शादी के बाद से कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं। शादी के बाद नुसरत सिंदूर भी लगाती हैं और हिंदू त्यौहार भी मनाती हैं, यही वजह है कि नुसरत हमेशा मुस्लिम धर्मगुरुओं के निशाने पर रहती हैं। उनेक खिलाफ कई फतवे भी जारी हो जुके हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने दुर्गा पूजा का त्यौहार भी बड़े धूमधाम से मनाया था उस वक्त भी नुसरत का काफी विरोध हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!