Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

24 घंटों में देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों के 8329 नए मामले सामने आए

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देशभर में 8,329 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,216 लोगों के कोरोना को मात दी है और 10 लोगों की इस बीमारी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और महाराष्ट्र के आंकड़े डराने वाले हैं। लगातार बढ़ते मामलों के कारण कई जगह पाबंधियां बढ़ाईं जा रही हैं।

एक्टिव केस 40000 के पार

देश में जिस तहर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, उसी के चलते कुल एक्टिव केस भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब कुल एक्टिव मामले 40,370 पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ बीमारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या 5,24,757 हो गई है।

दैनिक सकारात्मकता दर भी बढ़ी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 2.41 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.75 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई है। दूसरी ओर कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल 194.92 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगा दी गई है।

इन राज्यों में दर्ज हुई मौत

देश में कोरोना के कारण मौत की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 10 लोगों की मौत दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार केरल से पांच, दिल्ली से दो और गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से एक-एक मरीज की मौत हुई है।

बीते दिन आए थे इतने मामले

बता दें कि कल कोरोना के 7,584 नए केस मिले थे। इस दौरान 9 लोगों की मौत दर्ज की गई थी, वहीं 3,791 मरीज कोरोना से ठीक हुए थे। गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को 655 कोविड मामले और दो और मौतें दर्ज की गईं। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना की सकारात्मकता दर 3.11 प्रतिशत हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!