Breaking News :
>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
उत्तराखण्डदेहरादून

दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग के बाद हुए विवाद में 200 अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज

बलवा , सरकारी कार्य में बाधा व पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

छात्र की रैगिंग से जुड़े वीडियो के वॉयरल होने के बाद मचा था बवाल

शिक्षण संस्थान की भूमिका की भी की जा रही है जांच

कालेज प्रशासकों के साथ पुलिस करेगी जल्द बैठक

देहरादून। बीते 19 सितम्बर की रात सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग के बाद तोड़ फोड व मारपीट की घटना में 150 से 200 अज्ञात छात्रों के विरुद्ध बलवा , सरकारी कार्य में बाधा व पुलिस टीम पर हमला करने की धाराओं में थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक छात्र की रैगिंग करते हुए वीडियो भी वॉयरल हुआ था। साथ ही दून बिजनेस स्कूल के प्रशासकों द्वारा छात्रो के मध्य हुए विवाद का मामला छुपाने पर कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि तोड़ फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पँहुची। मौके पर 150 से 200 की संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ कर थे । पुलिस।के समझाने के बाद भी तोड़फोड़ जारी रही। घटना के सम्बन्ध में कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कि कुछ दिन पूर्व कॉलेज में BBA द्धितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच रैगिंग झगडा हो गया था। नतीजतन, कॉलेज प्रशासन ने कुछ छात्रों को अस्थायी रुप से निलम्बित भी कर दिया था।संपूर्ण प्रकरण की जॉच के लिए एक आंतरिक कमेटी गठित की गयी थी। छात्रों के झगड़े व रैंगिग की घटना की जॉच की जा रही थी। इस दौरान 19 सितम्बर को सोशल मीडिया पर रैगिंग से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने पर छात्र उत्तेजित हो गये और उनके द्वारा तोड़-फोड़ व बलवे की घटना की गई।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी संस्थानों के प्रशासकों के साथ बैठक कर उन्हें संस्थानो में अनुशासन बनाये रखने व किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने कीसख्त हिदायत दी जायेगी। साथ ही संस्थान में इस प्रकार की घटनाएं घटित होने पर उनकी जवाबदेही भी तय की जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!