Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के 18 साल बाद भी लाइसेंसी हेलीपैड नहीं

देहरादून,उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के 18 साल बाद भी प्रदेश में एक भी लाइसेंसी हेलीपैड नहीं है। यहां से नियमित हेली सेवाओं की सुविधा न होने के कारण इसकी जरूरत भी महसूस नहीं की गई। अब प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेली सेवाओं का संचालन किया जाना है। बिना लाइसेंसी हेलीपैड के ये सेवाएं शुरू नहीं की जा सकती। इसे देखते हुए अब हेलीसेवाओं के प्रस्तावित क्षेत्रों में हेलीपैड का लाइसेंस लेने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए इन प्रस्तावित क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं से संपन्न हेलीपैड बनाए जाएंगे।

प्रदेश में इस समय 50 से अधिक हेलीपैड बने हुए हैं मगर इनमें से कोई भी लाइसेंसी नहीं हैं। दरअसल, प्रदेश में इस समय कहीं कोई नियमित हेली सेवा नहीं है। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ व हेमकुंड साहब के लिए भले ही नियमित हेली सेवाएं संचालित होती हैं लेकिन ये सीमित समय के लिए होती हैं। महानिदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय से हेलीपैड का निरीक्षण का समय विशेष के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री अथवा महत्वपूर्ण व्यक्तियों के प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हवाई यात्रा करने के लिए डीजीसीए से फौरी अनुमति ले ली जाती है।

दरअसल, हेलीपैड का लाइसेंस उसी सूरत में दिया जाता है जब किसी हेलीपैड से नियमित हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पहले ऐसे हेलीपैड में यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, एक्सरे मशीन और सुरक्षा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होता है। इन सभी व्यवस्थाओं के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाता है।

अब प्रदेश को भी हेलीपैड का लाइसेंस लेने की जरूरत महसूस हो रही है। कारण उड़ान योजना के तहत देहरादून, मसूरी, टिहरी, गौचर, उत्तरकाशी, मुनस्यारी, अल्मोड़ा, बागेश्वर व धारचूला आदि से नियमित हवाई सेवाएं प्रस्तावित हैं। ये सेवाएं तभी शुरू होंगी जब यहां हेलीपैड लाइसेंस लेने के मानकों को पूरा करेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू की जा रही है।

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि उड़ान योजना के तहत हेलीपैड बनाए जाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही हैं। जल्द ही इन्हें मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!