Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्ड

भगवानपुर में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, 40 गंभीर

रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर के अलग अलग गांव में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी तेज्जुपुर में कैंप कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि गांव में अवैध रूप से निकाले जाने वाली कच्ची शराब पीने से ग्रामीणों की मौत हुई है।

मरने वालों में 40 साल से 55 साल उम्र तक के ग्रामीण शामिल हैं। उनके नाम राजकुमार (35 वर्ष) पुत्र राजपाल, विश्वास 30 वर्ष) पुत्र रतिराम, जसवीर (45 वर्ष) पुत्र सिताब, चरण सिंह पुत्र मुल्तान, धनीराम (57 वर्ष), संजय (46 वर्ष) पुत्र मामराज, धनीराम (45) पुत्र जवाहर, मांगे राम (40 वर्ष) पुत्र बलजीत, ज्ञान सिंह (56 साल) पुत्र जीराम,  सोराज (40 पुत्र) सुमेर सिंह, चंद्र (50 वर्ष) पुत्र मेहर सिंह, ध्यान सिंह (30 पुत्र) हरपाल, नरेश (48) व जाहरू (50) पुत्रगण सिमर शामिल हैं।

ये ग्रामीण ग्राम बालूपुर, बिंदु, जहाजगढ़, तेजजूपुर, भलस्वागाज आदि के रहने वाले हैं। जबकि सेठ पाल, सुशील, संजय, कुलदीप, धनीराम सहित 40 लोग आस पास के निजी अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं।

आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि मौके पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भेजी गई है। घर में बनाई गई कच्ची शराब के सेवन से मौत की सूचना आ रही है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं मामला फूड प्वाइजनिंग का तो नहीं है।

आबकारी निरीक्षक समेत 13 निलंबित 

12 मौतों की घटना से नाराज प्रमुख सचिव सचिव आनंद वर्धन ने आबकारी निरीक्षक समेत 13 लोगों को निलंबित कर दिया। सभी को मुख्यालय ज्वाइन करने के आदेश तत्काल दिये गए हैं। चेकिंग, प्रवर्तन के मामले में सभी लापरवाह पाए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!