Breaking News :
>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन>>श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण>>पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता>>15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’>>पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश>>नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश>>मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार>>इंडिया-इजराइल परियोजना: बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल>>स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर>>पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये करीब 11.35 करोड़ रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 2 मई, 2026, मुम्बई। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य की गाथा को बड़े पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। फिल्म को लेकर पहले से बने उत्साह का असर ओपनिंग डे कलेक्शन में साफ देखने को मिला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं का कलेक्शन शामिल है। मराठी वर्जन ने लगभग 8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की यह ओपनिंग आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म में एक खास सरप्राइज सलमान खान का कैमियो है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है। वह इसमें शिवाजी महाराज के भरोसेमंद योद्धा जीवा माहाला के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने साहस और निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। उनके इस रोल की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

‘राजा शिवाजी’ में दमदार स्टार कास्ट भी देखने को मिल रही है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, विद्या बालन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हिंदी वर्जन की टक्कर ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों से है, जो पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘राजा शिवाजी’ इस प्रतिस्पर्धा में कितना आगे निकल पाती है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!