Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
खेल-जगत

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

यह मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 2 मई, 2026, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हो गई है। पिछले मैच में चेन्नई ने मुंबई को एकतरफा अंदाज में हराया था, ऐसे में इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

दोनों टीमों का इस सीजन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिससे यह मुकाबला अब प्रतिष्ठा से ज्यादा अस्तित्व की लड़ाई बन गया है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली चेन्नई की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निरंतरता के लिए जूझ रही है। खासतौर पर मध्य ओवरों में टीम कमजोर नजर आई है, जबकि गेंदबाज दबाव के समय प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं।

वहीं, मुंबई इंडियंस की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। शीर्ष क्रम ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मध्यक्रम की कमजोरी और गेंदबाजी की अस्थिरता टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी गेंदबाज भी निर्णायक मौकों पर टीम को बढ़त दिलाने में संघर्ष करते दिखे हैं।

सबकी नजरें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर भी टिकी हैं। धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण अब तक इस सीजन में नहीं खेल पाए हैं और उनकी वापसी को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। वहीं रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं और उनके खेलने पर अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।

यह मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की परिस्थितियां आमतौर पर चेन्नई के पक्ष में मानी जाती हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!