Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा चेशायर होम में वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई

गरीब व असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही मनुष्य जीवन में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है

मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म गरीब व असहायों की सेवा करना है। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा चेशायर होम में निवास कर रहे दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों को वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई । मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि हमारी संस्था इस तरह के कार्य निरंतर विभिन्न जगहों पर करती रहती है जिससे इस तरह के लोगों को मदद मिलती रहती है। हमें ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए जो बिल्कुल असहाय हैं और जिनको मदद की जरूरत है। ऐसे लोगों की मदद करने से स्वयं के मन में संतुष्टि एवं पुण्य मिलने के साथ साथ इससे दुसरे लोगों को भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को करने की प्रेरणा मिलती है। गरीब व असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही मनुष्य जीवन में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे पुण्य कार्यों से निर्धन व असाहय लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में मदद मिलती है। संगठन के माध्यम से समय समय पर समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सामाजिक हित के कार्य किये जाते रहते हैं।
आज इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता जी ने कहा कि हमें ऐसे लोगों की मदद समय-समय पर करते रहनी चाहिए जिससे और लोगों को भी इन कार्यों को देखकर प्रेरणा मिलती रहे कि हमें भी इस तरह के कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन ने कहा कि लोग अपनी जरूरतें तो पूरी करते ही हैं लेकिन साथ साथ अगर इस तरह के नागरिकों की ओर भी ध्यान दिया जाये तो बहुत ही सराहनीय होगा। उन्होंने यह भी कहा कि, “मैं समाज के हर सक्षम व्यक्ति से यह अपील करना चाहती हूँ कि हमें दूसरों के बारे में भी सोचना चाहिए तथा मैं संगठन के सभी सदस्यों से निवेदन करती हूँ कि वह ऐसे स्थान को चयनित करें जहाँ पर ऐसे लोगों की मदद की जा सके और वह लोग सचमुच इस मदद के लायक हों अर्थात जरूरतमंद हों ।


इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, राहुल चौहान, शिखा थापा, सुकुमाल जैन, रचना जैन, राकेश जैन, विशंभर नाथ बजाज, घनश्याम चन्द्र जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!