Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

भारत से बातचीत को तैयार पाक, लेकिन रखी यह शर्त

इस्‍लामाबाद । वैश्विक दबाव के चलते भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्‍तानी हुक्‍मरानों के सुर बदलने लगे हैं। हालांकि, वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi) ने कहा है कि उनका मुल्‍क भारत के साथ ‘सशर्त’ द्विपक्षीय’ (conditional bilateral) बातचीत करने को तैयार है। सनद रहे यह वही कुरैशी हैं जिन्‍होंने कहा था कि पाकिस्‍तानी फौज और उनका मुल्‍क भारत से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

असल चेहरा बेनकाब 
पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा, ‘हमने कभी भी भारत के साथ बातचीत से इनकार नहीं किया। पाकिस्‍तान अभी भी भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन भारत ही बातचीत का माहौल नहीं बना रही है।’ इतनी बात कहने के बाद कुरैशी ने अपना रुख बदल लिया। उन्‍होंने पाकिस्‍तान की असली चेहरा सामने लाते हुए कश्‍मीर का राग अलापना शुरू कर दिया। उन्‍होंने कहा कि इस मसले पर यदि कोई तीसरा मुल्‍क मध्‍यस्‍थता करे तो उन्‍हें खुशी होगी। यही नहीं कुरैशी ने बातचीत की शर्त रखते हुए कहा कि इसके लिए भारत को कश्‍मीर में नजरबंद अलगाववादी नेताओं को रिहा करना होगा।

यह रहा है भारत का रुख 
द्विपक्षीय बातचीत के मसले पर नरेंद्र मोदी सरकार का रुख बेहद साफ रहा है। भारत सरकार बार-बार कहती रही है कि पाकिस्तान से बात तभी होगी जब वह कश्‍मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराना बंद कर देगा। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ अपनी धरती से संचालित आतंकवाद को जब तक खत्म नहीं कर देता त‍ब तक उससे बातचीत करने का कोई कारण नहीं है। राजनाथ ने साफ लफ्जों में यह भी कहा था कि पाकिस्तान से आगे भी जो बातचीत होगी, अब वह पीओके पर होगी।

इमरान खान दे चुके हैं परमाणु युद्ध की धमकी 
भारत सरकार द्वारा अनुच्‍छेद-370 को खत्‍म करने के बाद पाकिस्‍तान के हुक्‍मरानों में भारी बेचैनी है। पहले तो उन्‍होंने इस मसले को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में उठाने की कोशिश की लेकिन जब उन्‍हें वहां से भी मायूसी मिली तो युद्ध की धमकियां देने लगे। अभी पिछले सोमवार को ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए, दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं। परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं होगा। ये न सिर्फ इस क्षेत्र में कहर बरपाएगा बल्कि पूरी दुनिया को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

एक तरफ उकसावे वाली कार्रवाई, दूसरी तरफ बात की पेशकश 
असल में पाकिस्‍तान दुनिया के सामने खुद को एक शरीफ मुल्‍क के तौर पर दिखाना चाहता है। माना जा रहा है कि पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री का बयान इन्‍हीं कोशिशों का नतीजा है। पाकिस्‍तान एक ओर भारत में आतं‍कियों की घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर लगातार सीज फायर तोड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर युद्ध की धमकियां देकर दुनिया का ध्‍यान भी खींचना चाहता है। हालांकि, इन सबके बावजूद दुनिया सारे बड़े मुल्‍कों ने उसकी कोशिशों को तरजीह नहीं दी है। उल्‍टे अमेरिका और रूस ने उसे क्षेत्र में संयम बरतने की नसीहत दी है। यही वजह है कि पाकिस्‍तान के हुक्‍मरान बार-बार गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!