Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डबाल-जगतसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँ

बड़ी धूमधाम से मनाया गरीब कन्या अमृता का जन्मदिन

आर्थिक भेदभाव को दरकिनार कर, समाज में बच्चों का मनोबल ऊँचा रखना एक पुनीत कार्य है

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। आज ३० अगस्त २०१९, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर के मंत्री, लच्छू गुप्ता ने एक गरीब कन्या अमृता का जन्मदिन उसके साथ आए हुए बच्चों के साथ केक काटकर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया मनाया। समाज में बच्चों का मनोबल ऊँचा रहे उन्हें दिलों में गरीबी व अमीरी का भाव न आये, इस दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। इस मौके पर जो बच्चे उस बालिका के साथ आये हुए थे उन सब के चेहरे खुशी के कारण खिल गए और उनके चेहरे पर खुशी का चमक छलक उठी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महा नगर संयोजिका श्रीमती मधु जैन ने कहा कि आज गरीब बालिका का जन्मदिन मनाते हुए महानगर के मंत्री लच्छू गुप्ता का धन्यवाद देती हूँ क्योंकि यह बच्चे झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और इन लोगों के पास इतना भी नहीं होता कि अपने जन्मदिन का उत्सव मना सकें। हम सब लोगों को अपना जन्मदिन या इन बच्चों के जन्मदिन मिलकर मनाने चाहिए । जिससे समाज में आर्थिक भेदभाव को समाप्त किया जा सके । बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए श्रीमती मधु जैन ने कहा कि जब बच्चों ने केक काटा उनके चेहरे पर इतनी चमक थी कि वह बहुत ही सादगी और दिल की खुशी बयां कर रही थी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर आई.टी. सेल के सह संयोजक राहुल चौहान, अमन गुप्ता, राजन गुप्ता, रहमान सिद्दीकी, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के प्रदेश क़ानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी के साथ ही कई बच्चों ने भाग लिया। अमीरी-गरीबी साधनों पर नहीं विचारों और भावनाओं में रहती है। अतः हमें हमेशा एक दूसरे को समानता की दृष्टि से देखना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!