Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियादें

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022, गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए खजाना खुला हुआ है।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई फरियादियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले इस भरोसे से बहुत बल मिला। बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान कई फरियादियों के इलाज संबंधी समस्या को सीएम योगी ने पूरी संवेदनशीलता से सुना और समझा। उनकी या उनके परिजनों की बीमारी और चल रहे इलाज की जानकारी ली।

उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस्टीमेट की प्रक्रिया पूरा कर शासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने फरियादियों से कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सरकार इलाज के लिए भरपूर धन देगी। कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

अपनी माता के साथ आए एक बालक से बात करते हुए मुख्यमंत्री में यह जानकारी ली कि उसका हाथ कैसे जल गया था। आगे सावधान रहने की सीख देते हुए उन्होंने उसकी माता को निश्चिंत करते हुए कहा कि परेशान मत हो, उसका इलाज सरकार कराएगी।  

दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 500 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद चलकर गए। इत्मीनान से उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस से संबंधित समस्याओं को पुलिस अधिकारियों को तथा राजस्व से संबंधित समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों को संदर्भित कर यथाशीघ्र सन्तुष्टिपरक और निष्पक्ष निस्तारण का निर्देश दिया।

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। जनता दर्शन में फरियादियों से मिलने के पूर्व उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन, पूजन करने के साथ ही अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया।

बिहार में काम नहीं मिल रहा तो हम कराएंगे व्यवस्था
जनता दर्शन में बिहार की एक महिला रोजगार की फरियाद लेकर आई थी। मुख्यमंत्री ने उसकी समस्या सुनते हुए कहा कि क्या बिहार में काम नहीं मिल रहा? महिला द्वारा नहीं जवाब दिए जाने पर सीएम योगी ने कहा कि काम तो वहां भी मिलना चाहिए। पर, यदि वहां नहीं मिल रहा है तो काम की व्यवस्था हम यहीं कराएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!