Breaking News :
>>जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये >>अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगो की मौके पर मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान >>क्या आप रोजाना अच्छी नींद ले पा रहे हैं, अगर नहीं, तो जान लीजिये इसके दुष्प्रभाव>>पर्वतीय होली को लेकर प्रदेशभर में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित>>उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बद्रीनाथ व औली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी >>होली मिलन समारोह में दिखी उत्तराखंडी संस्कृति के विभिन्न रंगों की झलक>>पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, तीन साल की मासूम बनी चश्मदीद गवाह>>उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द किया इस परीक्षा का पेपर, यहां जानिए पूरा मामला >>महिला प्रीमियर लीग 2025- मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला कल >>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का नया गाना ‘बम बम भोले’ हुआ रिलीज, धांसू अंदाज में दिखे अभिनेता >>मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह पर पहुचें प्रधानमंत्री मोदी, दोनों देशों ने 8 सहमति पत्रों पर भी किए हस्ताक्षर>>पुतले को बम से उड़ाने सम्बन्धी वीडियो आपत्तिजनक व दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा>>धामी सरकार का बड़ा फैसला, मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार को बढ़ावा, 750 रुपये प्रति किया मौनबॉक्स>>रोजाना घर पर करें ये तीन योगासन, शरीर को मजबूत करने के साथ- साथ इम्यूनिटी को भी करेगा बेहतर >>सीएम धामी ने पूर्व सीएम निशंक व तीरथ को दी होली की बधाई>>प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी टीबी को मात- डॉ. धन सिंह रावत>>खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से- रेखा आर्या>>कुमाऊँ की प्रसिद्ध खड़ी होली से मचाया धमाल>>उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पुतले को बम से उड़ाने का वीडियो वायरल, विरोध के इस तरीके पर उठे सवाल
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य हो गया है। गुरुवार को नए साल की पहली बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को चटख धूप खिली। यह धूप अगले दो दिन बरकरार रहेगी। जबकि, आने वाले सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा और प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना रहेगी।

उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अठखेलियां कर रहा है। नया साल लगने के साथ ही जहां मौसम ने करवट बदली और दो जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ तो मैदानों में भी झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई। लेकिन, शुक्रवार तीन जनवरी को मौसम खुल गया और प्रदेश के अधिकांश इलाकों में चटख धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। जबकि, सोमवार से मौसम करवट लेगा और दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा मैदानों में कोहरे का असर भी फिलहाल कुछ कम हो गया है।

गुरुवार को गढ़वाल मंडल के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में धूप खिली, लेकिन तापमान नीचे गिरने के कारण कड़ाके की ठंड बनी हुई है। औली के पास बदरीनाथ हाईवे पर भी बर्फ हटा दी गई है और यातायात सुचारू है। उधर, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा में जहां धूप खिली तो चंपावत, पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह  के समय हल्का हिमपात हुआ। वहीं माणाधुरा, झूमाधूरी, एबंटमाउंट के ऊंचे स्थानों पर आंशिक हिमपात होने के बाद धूप खिल गई। नैनीताल में ऊंचाई वाले किलवरी इलाके में भी बर्फ गिरी हुई है।

हालांकि, ऐसे में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के हिल स्टेशन पर पर्यटकों का रेला उमड़ रहा है। इधर, धनोल्टी और सुरकंडा की पहाडिय़ों पर हुए हल्के हिमपात के बाद यहां पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मुक्तेश्वर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को तेज धूप खिलने से सड़के के इर्दगिर्द की बर्फ पिघल गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन जल्द ही फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। छह और सात जनवरी को प्रदेश में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है।

 प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर——-अधिकतम——न्‍यूनतम
  • देहरादून——22.0———6.0
  • मसूरी,——–9.5————2.9
  • टिहरी——-10.6————1.2
  • उत्तरकाशी–11.8————3.1
  • हरिद्वार—–19.2————7.4
  • जोशीमठ——8.4————-2.2
  • पिथैरागढ़—–8.7————-2.0
  • अल्मोड़ा——11.2————3.1
  • मुक्तेश्वर——8.4——-(-1.0)
  • नैनीताल——11.1———–2.0
  • चंपावत——-10.8———–3.0
  • पंतनगर——-22.7———–8.2

दून में मौसम साफ, पारा हुआ सामान्य

देहरादून में मौसम खुल गया है। शुक्रवार को दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान भी सामान्य के आसपास पहुंच गया है। दिन के समय कड़ाके की ठंड से भी राहत मिल रही है। वहीं, मसूरी में भी आसमान साफ है। शाम के समय सर्द हवाएं जरूर कंपकंपी बढ़ा रही हैं।

शुक्रवार को दून में आसमान साफ रहा। गुरुवार को दिनभर बादल छाये रहने और बारिश के दो दौर होने के बाद बढ़ी ठंड से कुछ राहत मिल गई है। हालांकि, दो दिन बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दून में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और मध्यम हवाएं चलने के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!