Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डपर्यावरणसामाजिक गतिविधियाँ

स्वच्छ पर्यावरण – युवाओं ने जन आंदोलन के रूप में इस चुनौती को स्वीकार किया है

पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं का रुझान

 मानव जीवन प्रकृति पर आश्रित है। अतः प्रकृति का संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है। पर्यावरण संरक्षण व्यक्तियों, संगठनों और सरकारों द्वारा प्राकृतिक वातावरण की सुरक्षा हेतु सकारात्मक पहल है,  जिसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों और मौजूदा प्राकृतिक वातावरण को स्वच्छ एवं संरक्षित रखना है।

प्रकृति जीवन के लिए स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल और कंद-मूल, फल व अनेकों खाने की चीजें उपलब्ध कराती है। ऐसी पृथ्वी माँ की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य बौ जाता है। आज धरती माँ अनेकों संकटों से घिरी है। आज मानव विकास की अंधी दौड़ व खुद की असंख्य चाहतों के आगे विवश होकर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों से भ्रमित होता जा रहा है, जिसका प्रतिफल, पर्यावरण प्रदूषण के रूप में, खुद हमारे लिए घातक सिद्ध हो रहा है। लगभग सौ साल पहले धरती पर घने जंगल थे, कल-कल बहती स्वच्छ नदियाँ बहती थीं, निर्मल झील व पावन झरने थे। जंगलों में विभिन्न प्रकार के जीव जन्तु निवास करते थे। आज जंगल वीरान होते जा रहे हैं, नदियाँ प्रदूषित होती जा रही हैं। झील व झरने सूखते जा रहे हैं। जंगलों से पेड़ और वन्य जीव गायब होते जा रहे हैं। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है।
आज पर्यावरण संरक्षण एक बहुत बड़ा मुद्दा बन कर रह गया है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग होकर सर्कार के साथ साथ आज आम जन भी स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प लेकर इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने लगा है। युवाओं, छात्रों व प्रकृति प्रेमियों का रुझान आज पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित कार्यों की ओर बढ़ता जा रहा है।
आज एक प्रकृति प्रेमी व समाजसेवी, नेहरू कॉलोनी निवासी जय थपलियाल ने जो बातें आकाश ज्ञान वाटिका न्यूज़ पोर्टल के सम्पादक घनश्याम चन्द्र जोशी के साथ साझा की, वह वास्तव में सराहनीय एवं प्रेरणाप्रद हैं। जय थपलियाल ने कहा, “आज अपने कुछ मित्रों के साथ चकराता के के पास एक स्थान में वृक्षारोपण का अवसर मिला l मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि आज युवाओं की सोच में पर्यावरण के प्रति एक अहम बदलाव आ रहा है l मेरे मित्रों ने निस्वार्थ भाव से यह वृक्षारोपण अभियान जगह-जगह चलाने का संकल्प लिया है l मुझे अति प्रसन्नता है कि हमारे भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जो लाल किले से स्वच्छ पर्यावरण का आह्वान किया था, यह मेरे मित्रों ने जन आंदोलन के रूप में तथा एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है l अतः मुझे यह कहने में कोई भी संकोच नहीं है कि आज युवाओं की सोच बदल रही है हमारा देश बदल रहा है और निश्चित रूप से हम अपने देश के कई हिस्सों में जहाँ वृक्ष नहीं है, सब मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगायें और अपने देश को हरा भरा बनाने का संकल्प लें l”

जन जन में चेतना जगानी है, सुरक्षित व सुन्दर प्रकृति बनानी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!