Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आशीष डंगवाल को किया सम्मानित

अनुकरणीय है शिक्षक आशीष डंगवाल का व्यक्तित्व

आकाश ज्ञान वाटिका,देहरादून। सोमवार, २६ अगस्त । रुद्रप्रयाग जिले के श्रीकोट गाँव निवासी 27 वर्षीय आशीष डंगवाल को वर्ष 2016 में उत्तरकाशी में असी गंगा घाटी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली में सामाजिक विज्ञान के एलटी शिक्षक के तौर पर पहली नियुक्ति मिली थी। आशीष डगवाल ने अपने सौम्य स्वभाव, छात्र-छात्राओं व अविभावकों के प्रति स्नेह भावना एवं कार्य कुशलता के बल पर आज उन्हें कोई भी भूल नहीं सकता है। जब उनका स्थानान्तरण टिहरी के राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत में हुआ तो राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें सस्नेह विदाई दी जिसमें छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ अभिभावक भी भावुक हो उठे। विदाई में ग्रामीण ढोल दमाऊं के साथ शिक्षक को गाँव के बाहर तक विदा करने आए। गाँव वालों का अपने प्रति अपार स्नेह को देख खुद आशीष डंगवाल भी भावुक हो गए और उन्होंने फेसबुक के माध्यम से अपनी भावनायें व्यक्त की।

“मेरी प्यारी केलसु घाटी, आपके प्यार, आपके लगाव ,आपके सम्मान, आपके अपनेपन के आगे, मेरे हर एक शब्द फीके हैं। आशीष ने लिखा कि सरकारी आदेश के सामने मेरी मजबूरी थी मुझे यहां से जाना पड़ा, मुझे इस बात का बहुत दुख है। आपके साथ बिताए तीन वर्ष मेरे लिए अविस्मरणीय हैं। भंकोली, नौगांव , अगोडा, दंदालका, शेकू, गजोली, ढासड़ा की समस्त माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने जो स्नेह बीते वर्षों में मुझे दिया मैं जन्म जन्मांतर के लिए आपका ऋणी हो गया हूँ । मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन एक वादा है आपसे की केलसु घाटी हमेशा के लिए अब मेरा दूसरा घर रहेगा। आपका ये बेटा लौट कर आएगा। आप सब लोगों का तहेदिल से शुक्रियादा करता हूँ । मेरे प्यारे बच्चों हमेशा मुस्कुराते रहना। आप लोगों की बहुत याद आएगी।” – आशीष डंगवाल

[highlight](सू.ब्यूरो) प्रेस नोट-01(08/98),  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार, २६ अगस्त को मुख्यमंत्री आवास में राजकीय इण्टर काॅलेज गरखेत, टिहरी गढ़वाल में तैनात राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता आशीष डंगवाल को सम्मानित किया एवं उन्हें पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री ने डंगवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी तरह से अपनी शैक्षणिक गतिविधियों व व्यवहार के साथ बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें। समाज में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ऐसे ऊर्जावान शिक्षकों से मिलकर बहुत खुशी होती है। उत्तराखण्ड में बहुत से ऐसे शिक्षक हैं, जो तमाम मुश्किलों के बाबजूद भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। ज्ञातव्य है कि श्री आशीष डंगवाल इससे पूर्व राजकीय इण्टर काॅलेज भंकोली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। [/highlight]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!