Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

मसूरी मार्ग पर ITBP गेट के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने घटनास्थल पर पहुँचकर लिया रेस्क्यू कार्यों का जायजा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मैक्स चिकित्सालय एवं दून अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2023, रविवार, मसूरी/देहरादून। मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस वाहन संख्या UK07PA-4158 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल चिकित्सालय मसूरी, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन तथा दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को मैक्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिनका उपचार चल रहा है।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने घटनास्थल पर पहुँचकर लिया रेस्क्यू कार्यों का जायजा

मसूरी में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मैक्स चिकित्सालय तथा दून मेडिकल कॉलेज/चिकित्सालय में पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना और घायलों के बेहतर उपचार हेतु संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मैक्स चिकित्सालय एवं दून अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना।

मसूरी चिकित्सालय में 32 मरीजों को उपचार हेतु लाया गया था, जिनको एम्बुलेंस के माध्यम मैक्स चिकित्सालय एवं दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 25 घायलों का उपचार चल रहा है।
मैक्स चिकित्सालय में 11 मरीजों को उचार हेतु चिकित्सालय लाया गया था, जिनमें 02 लोग महक पुत्री सुधाकर, मसूरी उम्र 15 वर्ष, श्रीमती सुधा पत्नी सुधाकर उम्र 40 वर्ष, 12-केंप्टी मसूरी की मृत्यु हो गयी है तथा 9 लोगों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस में चालक परिचालक सहित लगभग 38 लोग सवार थे।

जिलाधिकारी ने मैक्स अस्पताल में नगर मजिस्ट्रेट तथा दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उप जिलाधिकारी सदर को तैनात किया गया है ताकि उपचाररत मरीजों के उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं हेतु समन्वय किया जा सके। जिलाधिकारी मजिस्ट्रियल जाँच कराने की बात कही। जिला आपदा परिचालन केंद्र घटना की सूचना प्राप्त होते ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा के निर्देशन में निरंतर रेस्क्यू टीम एवं चिकित्सालय से समन्वय करते हुए पल-पल की स्थिति की सूचना प्राप्त कर संबंधित को प्रेषित रहा है।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, जिला प्रशासन ने सफलतम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय निवासियों के सहयोग से सफलतम संचालित किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उप जिलाधिकारी नंदन कुमार, आइटीबीपी, पुलिस एवं एसडीआरएफ के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक एवं जवान, स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!