आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत : मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की 34 करोड़ रूपए की राशि

[highlight]’राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है’ : मुख्यमंत्री धामी[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है।

गौरतलब है कि कोरोना के कारण बसों का संचालन न होने से परिवहन निगम को घाटा होने से उसके कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हो पर रहा था। 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया और परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन इत्यादि विषय के संबंध में सहायता के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.