Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में जनपद में महिला अपराध एवं नशे के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे हैं जन जागरूकता कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे महिला अपराध और नशे से जागरूक करने के अभियान के तहत लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पोक्सो एक्ट, बढ़ते हुए नशे से दूर रहने व महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों व कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत व जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन द्वारा संयुक्त रूप से के.वी.एम. पब्लिक स्कूल, मुखानी के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को गलत व सही स्पर्श (गुड़ व बैड टच) व प्रेरणास्त्रोत के रूप में शार्ट फ़िल्म दिखाई गई। शॉर्ट फ़िल्म के जरिये दिखाया गया कि किस प्रकार अनजान व परिचित व्यक्ति द्वारा भौतिक वस्तुओं के प्रलोभन से बच्चों को अपनी ओर आकर्षित किया जाता है। कुचक्र में फसाकर दुराचार का प्रयास किया जाता है। फ़िल्म दिखाने का सीधा मकसद कहे तो बच्चों को सही व गलत का ज्ञान होना जरूरी है। जिससे किसी व्यक्ति द्वारा गलत दुर्भावना का प्रयास करने पर बच्चे में न कहने का साहस कर सके व उस स्थल से भागकर विश्वसनीय व्यक्ति को घटना के बारे में बताना है, जिससे दुराचारी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही हो सके व उसके प्रयास को कुचला जा सके।
बच्चों को सम्बोधित करते सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें नशे से दूर रहने के लिए अपनी शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही रुचियों पर कार्य करने को कहा। कहा कि अपने खाली समय में अपने शौक (खेलना, नाचना, गाना, कला आदि) को पूरा करें जिससे शरीर की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में ही कार्य करें। उन्होंने सोशल मीडिया साइट्स फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि से दूर रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आज के सूचना प्राद्योगिकी के युग मे इंटरनेट का सही इस्तमाल कर आप विभिन जानकारी लेकर अपने जीवन को सफल बना सकते हो।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि पंत ने बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव की जानकारी दी। प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने साइबर सेक्युरिटी, हेल्पलाइन नम्बर 1098, 112 आदि की विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही बच्चों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई व उन्हें अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीप्ति जोशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक कमलेश भंडारी, प्रधानाचार्य डॉ० प्रवीन पन्त, मैनेजिंग डाइरेक्टर मंजुल भंडारी, शैक्षिक निदेशक रमेश चन्द्र व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!