Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 दिसम्बर 2025, मुम्बई। क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रोमांस का तड़का लगाने आई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ दर्शकों को खासा प्रभावित करती नजर नहीं आ रही है। छुट्टी और फेस्टिव माहौल के बावजूद फिल्म को पहले दिन उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। खासतौर पर रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ की मजबूत मौजूदगी के चलते यह रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर दबाव में दिखी।

पहले दिन की कमाई रही सीमित

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमजोर शुरुआत की है। आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फेस्टिव रिलीज के लिहाज से यह आंकड़ा औसत से भी नीचे माना जा रहा है।

बजट के मुकाबले पिछड़ी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस मानकों के अनुसार, किसी फिल्म को संतोषजनक शुरुआत के लिए पहले दिन कम से कम 10 से 20 प्रतिशत तक की कमाई करनी होती है। लेकिन ‘तू मेरी मैं तेरा…’ फिलहाल अपनी लागत का दस प्रतिशत भी नहीं जुटा सकी है, जिससे इसकी ओपनिंग को कमजोर माना जा रहा है।

‘धुरंधर’ के आगे नहीं टिक पाई रफ्तार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सामने यह रोमांटिक फिल्म टिकती नजर नहीं आई। 21वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म पहले ही 600 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल नेट कलेक्शन 629.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में कार्तिक और अनन्या की फिल्म तुलना में काफी पीछे रह गई है।

कहानी और स्टारकास्ट

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और भूमि तेवारी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

कहानी रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मुलाकात क्रोएशिया में होती है। दोस्ती प्यार में बदलती है, लेकिन शादी की बात आते ही रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव और टकराव सामने आते हैं। क्रिटिक्स से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

आगे क्या बदलेगी तस्वीर ?

ओपनिंग डे के आंकड़े फिल्म के लिए ज्यादा उत्साहजनक नहीं हैं। अब नजरें आने वाले वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि यह फिल्म आगे चलकर दर्शकों को अपनी ओर खींच पाती है या नहीं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!