Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
क्राइम

व्यक्ति ने पत्नी और तीन साल की बेटी पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट 

दिल्ली- एनसीआर। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी में गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। इस घटना में महिला सबरीन (23) की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल जावेद (25) और हिबा (3) को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिलखुवा में रहने वाले जावेद लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी सबरीन और तीन साल की बेटी है। तीन साल पहले जावेद की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दोनों में विवाद होने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते जावेद ने साबरीन और बेटी पर चाकू से वार कर खुद भी चाकू मार लिए।

घटना के दौरान मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जावेद के घर के सामने उसके साढ़ू का मकान है। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो खिड़की के अंदर से उन्होंने देखा कि जावेद और सबरीन जमीन पर लेटे हुए हैं और हिबा रो रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर घायल जावेद और हिबा को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस ने सबरीन के शव को कब्जे में लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!