Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
खेल-जगतदेश

सोर्ड मारिन दोबारा बने भारतीय महिला हॉकी टीम के नए मुख्य कोच

सोर्ड मारिन के साथ मटियास विला बने विश्लेषणात्मक कोच

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 02 जनवरी 2026, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी डच कोच सोर्ड मारिन को सौंपी गई है। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा की। मारिन दूसरी बार भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले उनके मार्गदर्शन में टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया था।

51 वर्षीय सोर्ड मारिन वर्ष 2017 से 2021 तक भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच रहे थे। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाई थी। इस बार उनके साथ अर्जेंटीना के पूर्व मिडफील्डर मटियास विला को विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है।

सहायक स्टाफ में भी अनुभवी नाम शामिल
मटियास विला ने 1997 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था और 2000 के सिडनी ओलंपिक तथा 2004 के एथेंस ओलंपिक में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया। वह दो दशकों से अधिक समय से कोचिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वेन लोम्बार्ड की भी भारतीय टीम में वापसी हो रही है, जो वैज्ञानिक सलाहकार और खेल प्रदर्शन प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ रोडेट इला और सियारा इला को वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

भारत वापसी को लेकर उत्साहित हैं मारिन
हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान में सोर्ड मारिन ने कहा कि भारत लौटकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह साढ़े चार साल बाद नई ऊर्जा और स्पष्ट सोच के साथ इस भूमिका में लौटे हैं और टीम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं, ताकि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

विश्व कप क्वालिफायर होगी पहली बड़ी परीक्षा
मुख्य कोच के रूप में मारिन की पहली बड़ी चुनौती आठ से 14 मार्च तक हैदराबाद में आयोजित होने वाला महिला हॉकी विश्व कप क्वालिफायर टूर्नामेंट होगा। वह 14 जनवरी को भारत पहुंचेंगे, जबकि राष्ट्रीय कोचिंग शिविर 19 जनवरी से भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलुरु स्थित परिसर में शुरू होगा।

हॉकी इंडिया ने जताया भरोसा
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने सोर्ड मारिन और उनके सहायक स्टाफ का स्वागत करते हुए कहा कि खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से नियुक्ति प्रक्रिया को समय रहते पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि टीम की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम के शानदार प्रदर्शन की बड़ी वजह रही थी। टिर्की ने उम्मीद जताई कि आगामी प्रतियोगिताओं में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!