Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

सिलक्यारा टनल अपडेट : AIIMS में भर्ती सभी श्रमिक किये गए डिस्चार्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 30 नवम्बर 2023, ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स, ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जाँच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से क्लिएरेंस दे दिया गया है। एम्स प्रशासन के अनुसार 40 श्रमिकों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आर.बी.कालिया, जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत व अस्पताल प्रशासन से डॉक्टर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी 41 श्रमिकों को बीते बुधवार दोपहर में एम्स में भर्ती किया गया था।

प्रारंभिक जांच के बाद इनमें से किसी भी श्रमिक में चोट आदि जैसे कोई शिकायत नहीं पाई गई, लिहाजा मेडिकल कंडिसंस के लिए इन सभी का सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उनके टेस्ट जैसे ब्लड, किडनी, ईसीजी, एबीजी,लीवर फंक्शन टेस्ट, एक्सरे, ईको कॉर्डियोग्राफी, एबीजी आदिटेस्ट किए गए। यह सभी श्रमिक फिजिकली नॉर्मल हैं व क्लिनिकली स्टेबल हैं। हमारी ओर से इनको क्लिएरेंस दे दिया गया है, ताकि यह सभी श्रमिक अपने अपने घरों को वापस जा सकें। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों में जो शारीरिक परिवर्तन आते हैं, वही इनमें पाए गए हैं, बाकि गंभीर अथवा चिंताजनक जैसी कोई समस्या नहीं है।

लिहाजा हमारी ओर से किसी भी पेशेंट को रोका नहीं जा रहा है। संबंधित राज्यों को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दे दी गई है। आने वाले समय में इस घटना के बाद से कुछ मरीजों में मानसिक चेंजेज आ सकते हैं, उनके लिए इन श्रमिकों को दो सप्ताह के बाद अथवा जरुरत पड़ने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक से सलाह लेने को कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!