Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में उमड़े प्रवासी उत्तराखंडी

मुंबई में बोले मुख्यमंत्री, ‘साल में एक बार सपरिवार उत्तराखण्ड जरूर आयें

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 6 नवम्बर 2023, देहरादून/मुंबई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में विष्णु दास भावे ऑडिटोरियम वासी, नवी मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी बोली में अनेक प्रस्तुतियाँ प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी कानून की प्रवासियों द्वारा सराहना की गई। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा मुंबई में उनका स्वागत किया गया उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में आप सभी के बीच आने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति में जो मधुरता है, विनम्रता है और एक अपनापन है, वो अपने आप में विशिष्ट है। हमारे खान-पान में, हमारे रहन-सहन में, हमारी बोल-चाल में, एक भावनात्मक लगाव है। उन्होंने मुंबई में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से आग्रह किया कि साल में एक बार परिवार सहित अपनी मातृभूमि जरूर आने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का नया भारत सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन से लगते थे।

पिछले पाँच वर्षों में केन्द्र सरकार से प्रदेश में 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनायें स्वीकृत हुई हैं।  केदारपुरी का पुनर्निर्माण व बद्रीनाथ के सौन्दर्यीकरण के कार्य प्रधानमंत्री के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है तथा ऊधमसिंह नगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पूर्व मंत्री महाराष्ट्र गणेश नायक और काफी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!