Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रेस कांउसिल की सब कमेटी के सदस्यों ने सूचना महानिदेशक से की भेंट

सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति पर की चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2024, बुधवार, देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रख्यापित की जाने वाली प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति को और अधिक प्रभावी एवं युक्ति संगत बनाये जाने के दृष्टिगत बुधवार को सूचना भवन लाडपुर में प्रेस कांउसिल की सब कमेटी के सदस्यों ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट की। सब कमेटी द्वारा इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद के सब कमेटी के सदस्य गुरिंदर सिंह, श्याम सिंह पंवार, आरती त्रिपाठी मौजूद रही, जबकि महानिदेशक सूचना के साथ अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव तथा उपनिदेशक रवि बिजारनियां उपस्थित रहे।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भारतीय प्रेस परिषद की उप समिति के सदस्यों को राज्य में समाचार पत्रों एवं उनके प्रतिनिधियों के हित में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रिंट मीडिया सें संबंधित विज्ञापन नीति को व्यवहारिक बनाये जाने के प्रयास किये गए हैं।

ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रेस परिषद सब कमेटी के सदस्यों ने अपने उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान मंगलवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में उत्तराखण्ड सरकार की प्रिंट मीडिया, विज्ञापन नीति के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड के स्टेक होल्डर्स के साथ श्रम विभाग उत्तराखण्ड में पंजीकृत समस्त पत्रकार संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, अन्य पत्रकार संगठनों, स्टेट प्रेस क्लब देहरादून एवं प्रेस क्लब देहरादून के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विज्ञापन नीति के संबंध में विचार विमर्श कर उनके सुझाव प्राप्त किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!