Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
रुद्रप्रयाग

केदारनाथ उपचुनाव- कांग्रेस व भाजपा प्रत्यशियों के नामांकन के बाद जंग हुई तेज

कांग्रेस ने केदारनाथ के नाम पर फैलाया झूठ और भ्रम – मुख्यमंत्री धामी

भाजपा ने केदारनाथ इलाके की उपेक्षा की- कांग्रेस

उखीमठ/ रुद्रप्रयाग। सोमवार को भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही दोनों दलों ने एक दूसरे प्रहार तेज कर दिए। कांग्रेस ने भाजपा पर केदारनाथ क्षेत्र की उपेक्षा का खुला आरोप लगाया। जबकि भाजपा  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी है और आगे भी केदारनाथ में विकास कार्य जारी रहेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में पूर्व सीएम हरीश रावत, करण मेहरा, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह,हरक सिंह,गणेश गोदियाल समेत कई नेता व कार्यकर्ता हौसला बढ़ाने पहुंचे।

कांग्रेस वक्ताओं ने दिल्ली में केदारनाथ धाम के निर्माण, चारधाम यात्रा की अव्यवस्था, सोने का पीतल होना व इस साल की आपदा के बाद लचर व लापरवाह सिस्टम को निशाने पर रखा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता अपनी उपेक्षा से आहत है। और बदरीनाथ व मंगलौर की तरह भाजपा को केदारनाथ में हार का सामना करना पड़ेगा।

दूसरी ओर, भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा में क्षेत्रीय जनता से 20 नवबंर को केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केदार भूमि से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का गहरा रिश्ता और लगाव है। यहीं से उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा।

उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को याद करते हुए कहा कि शैला रानी जी ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य करती रही है। कांग्रेस ने बाबा केदार के नाम पर भी झूठ फैलाने की कोशिश की, जैसे कि दिल्ली में केदारनाथ का दूसरा मंदिर बनवाने की अफवाह। इस झूठ को रोकने के लिए हमारी सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि उत्तराखंड के चारधाम और प्रसिद्ध मंदिरों के नाम से अन्यत्र मंदिर नहीं बनाए जा सकते।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के नाम पर झूठ फैलाने वाली  कांग्रेस के शासन में ही मुंबई में बद्रीनाथ के नाम से मंदिर का निर्माण किया गया, जिस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। आपदा के समय कांग्रेस के लोग नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि बाबा केदार कांग्रेस के झूठ का फल उन्हें अवश्य देंगे।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत,  रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा, विधायक भरत चौधरी,  अनिल नौटियाल,  भूपाल राम टम्टा, जिलाध्यक्ष  महावीर पंवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!