Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
खेल-जगत

आईपीएल 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 अप्रैल 2026, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली हार के बाद दोनों जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश में उतरेंगी।

लखनऊ और राजस्थान के बीच यह मुकाबला भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैच हार चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए वापसी का मौका भी होगा। हालांकि, प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ बेहतर रहा है। वहीं, इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने अब तक खेले छह मुकाबलों में केवल दो जीत हासिल की है, जबकि चार मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

लखनऊ की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बल्लेबाजी रही है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन का बल्ला भी खामोश रहा है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में महंगे ओवर डाले, हालांकि बाकी मैचों में उनका प्रदर्शन संतुलित रहा है। युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने प्रभावित किया है, लेकिन आवेश खान और मोहसिन खान अपेक्षा पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। खासकर कोलकाता के खिलाफ मैच में मजबूत स्थिति के बावजूद टीम जीत नहीं सकी। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कप्तान रियान पराग की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। शिमरॉन हेत्मायर भी अब तक प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं।

राजस्थान की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा ने टीम को मजबूती दी है।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी :

मैच : लखनऊ सुपर जाएंट्स vs राजस्थान रॉयल्स
तारीख : 22 अप्रैल (बुधवार)
समय : शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
स्थान : इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
लाइव प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग : जियोहॉटस्टार ऐप

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीजन में आगे की राह तय करने में अहम साबित हो सकता है, जहां जीत के साथ आत्मविश्वास भी लौटेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!