Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
खेल-जगत

आज से हो रहा आईपीएल 2026 का आगाज, पहले मुकाबले में आरसीबी और हैदराबाद होंगी आमने-सामने

कमिंस के बिना उतरेगी हैदराबाद, ईशान किशन संभालेंगे टीम की कमान

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 28 मार्च 2026, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आगाज शनिवार यानि आज से होने जा रहा है। सीजन के पहले मुकाबले में गत चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) का सामना Sunrisers Hyderabad (एसआरएच) से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु केएम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताब जीतने के बाद आरसीबी की नजरें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत पर होंगी, वहीं हैदराबाद टीम भी नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी।

आरसीबी की बल्लेबाजी दमदार, गेंदबाजी में चुनौती
आरसीबी इस सीजन मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतर रही है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जबकि कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। हालांकि गेंदबाजी में टीम को जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी खल सकती है। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

कमिंस के बिना उतरेगी हैदराबाद, किशन करेंगे कप्तानी
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआती मुकाबलों में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की कमी खलेगी। उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। बल्लेबाजी में ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन पर टीम की उम्मीदें टिकी होंगी, जबकि लियाम लिविंगस्टोन निचले क्रम में आक्रामक भूमिका निभा सकते हैं।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मुफीद
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच टी20 क्रिकेट के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट के कारण यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। ऐसे में गेंदबाजों को रणनीति के साथ प्रदर्शन करना होगा।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

तारीख : शनिवार
स्थान : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
समय : शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
लाइव प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग : जियो हॉटस्टार ऐप

सीजन के पहले मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगी, जिससे फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!