Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा जिलाधिकारी रीना जोशी को उपलब्ध करायी गयी जिला योजना के कार्यों की जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फ़रवरी 2023, गुरुवार, पिथौरागढ़। वर्ष 2023-24 जिला योजना तैयार करने से पूर्व एवं जनपद स्तर पर जिला योजना की प्रभावी संरचना, अनुश्रवण, प्रबंधन, अनुमोदित परिव्यय, उससे संबंधित बजट एवं गैप की स्थिति, डबटेलिंग, तथा योजना/कार्यों को समय से पूर्ण करने, विभिन्न विभागीय समन्वय आदि पर जिला योजना समिति के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों से चर्चा हेतु एक कार्यशाला गुरूवार को जिला पंचायत सभागार कक्ष में अध्यक्ष जिला पंचायत पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कार्यशाला में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा अध्यक्ष जिला पंचायत को पुष्ष गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया व मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा भी जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें जिला योजना के कार्यों की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

कार्यशाला का संचालन करते हुए अपर संख्याधिकारी जिला अर्थ एव संख्या कार्यालय पिथौरागढ़ गणेश चंद्र द्वारा जिला योजना के अर्थ, जिला योजना के उद्देश्य, जिला योजना की प्राथमिकतायें, विकेन्द्रीकृत नियोजन प्रणाली की नवीन व्यवस्था, केन्द्र पुरोनिधानित योजनाएं,जिला योजनान्तर्गत विगत तीन वर्षों के तुलनात्मक विवरण, जिला योजनान्तर्गत सम्मीलित विभागों, जिला योजना के अंतर्गत सम्मिलित योजनाओं, जिला योजना तैयार करने की विधि, जिला योजना समिति, जिला योजना समिति के कुल सदस्यों, समिति के कर्तव्यों, जिला योजना समिति के सदस्यों के कार्यों, जिला, राज्य, केन्द्र व वाहयसहायतित योजनाओं, जनपद स्तर पर जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित तथा वाह्य सहायतित योजनाओं, भारत सरकार की सहायता से संचालित कार्यक्रमों, जिला योजना अंतर्गत विभिन्न विभागों में समेकित की जाने वाली योजनाओं का विवरण आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी व उक्त संबंध में पावर प्वाइंट प्रजैन्टेशन के माध्यम से भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि समिति के सदस्यों के द्वारा जो भी प्रस्ताव विभागों को उपलब्ध कराये जायेंगे वह आगामी वर्ष की योजना में उन्हें अवश्य सम्मीलित करें।
कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी ने उपस्थित समस्त सदस्य, जिला योजना समिति से अनुरोध किया कि वह शीघ्र ही अपने प्रस्ताव विभागों को उपलब्ध कराये।

कार्यशाला अपर संख्याधिकारी जिला अर्थ एव संख्या कार्यालय पिथौरागढ़ गणेश चंद्र ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु जनपद पिथौराढ़ का जिला योजना का कुल परिव्यय 52 करोड़, 67 लाख, रूपया निर्धारित किया गया है, गत वर्ष का परिव्यय 50 करोड़, 40 लाख रूपया था।

कार्यशाला में जिला योजना समिति के सदस्य, ब्लाकों के प्रमुख, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!